Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

डॉ. विनोद ‘प्रसून’ महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण मंडल, ‘बालभारती’ पुणे में भाषा विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित

डॉ. विनोद ‘प्रसून’ महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण मंडल, ‘बालभारती’ पुणे में भाषा विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित

ग्रेटर नोएडा। भाषाई नवाचारों एवं व्याकरण आधारित अवधारणा गीतों के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के हिंदी विभागाध्यक्ष और एनसीईआरटी की ‘सारंगी’ पाठ्यपुस्तक समिति के सदस्य डॉ. विनोद सिंह चौहान ‘प्रसून’ को महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण एवं पाठ्यक्रम संशोधन मंडल, ‘बालभारती’ पुणे द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबद्ध पाठ्यपुस्तक लेखन उद्बोधन सत्र-2025 में भाषा विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में देशभर के भाषा विशेषज्ञों, एनसीईआरटी, एससीईआरटी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विद्वानों और भाषाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन दिवस पर डॉ. विनोद ‘प्रसून’ ने हिंदी, मराठी, गुजराती, सिंधी, बांग्ला आदि भाषाओं के विद्वानों के समक्ष ‘युग के अनुकूल नवाचारी पुस्तक निर्माण’ विषय पर अपने विचार रखे। उनका उद्बोधन विद्वज्जनों द्वारा पूरे मनोयोग से सुना गया और सक्रिय सहभागिता ने सत्र को उच्च स्तर तक पहुँचाया।

डॉ. प्रसून ने कहा कि पुस्तक निर्माण केवल कौशल नहीं, बल्कि दायित्व है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना और आनंदपूर्ण अधिगम को ध्यान में रखकर नवाचारी प्रयोगों से सजाना चाहिए। इस अवसर पर उनके मौलिक अवधारणा गीतों व भाषाई सूत्रों को भी विशेष सराहना मिली।

समापन पर उन्होंने निदेशक डॉ. अनुराधा ओक सहित ‘बालभारती’ परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों एवं डॉ. अलका पोतदार, डॉ. केतकी तथा आदरणीय श्री रवींद्र माने जी का स्नेहपूर्ण आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया।

Related posts

विश्वविद्यालय और कोडइवो प्रा. लि. कम्पनी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

admin

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को “वर्ष 2024 का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय” का सम्मान प्राप्त

admin

6 दिसंबर 2025 को आयोजितPress Conference Smart India Hackathon 2025 GLBajaj Institute of technology and Management सफलतापूर्वक आयोजित

admin