Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

*व्यास नारद संवाद से शुरू हुई भागवत कथा* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के द्वितीय दिवस

*व्यास नारद संवाद से शुरू हुई भागवत कथा*

एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के द्वितीय दिवस आज दिनाक 29 अगस्त 2025 को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी द्वारा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक श्री पीपल महादेव मन्दिर डेल्टा 1 में किया गया ।

भागवत कथा में आज व्यास नारद संवाद, महाभारत की कथा , परीक्षित जन्म एवम श्राप का वर्णन किया गया ।

जहाँ अपने ग्रंथ महाभारत की रचना के बाद भी अशांत व्यास जी से मिलने नारद मुनि आते हे ।नारद जी व्यास मुनि को बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने पिछले जन्म में तपस्वियों की सेवा की और ज्ञान प्राप्त किया ।
नारद मुनि व्यास जी को बताते हैं कि केवल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के विषयों पर ग्रंथ लिखने से मन को शांति नहीं मिल सकती।

परीक्षित का जन्म अभिमन्यु और उत्तरा के गर्भ से हुआ था, जब कुरु वंश के अंत के समय अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चला दिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने योगबल से गर्भस्थ शिशु को जीवित किया और परीक्षित का नाम रखा।

भागवत कथा में आज के यजमान देवराज बबीता बंसल , प० नवीन हेमा शर्मा , डी के सरोज अरोड़ा, ममता सिंह , सरोज तोमर , सीमा बंसल, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा , संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट , निशा ठाकुर , सीमा सिंह, कुलदीप शर्मा , मुकुल गोयल आदि उपस्थित रहे ।

धन्यवाद

मुकुल गोयल

Related posts

गौरीशंकर मंदिर गामा 1 ग्रेटर नोएडा प्रांगण में 8 अप्रैल से आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ हेतु यज्ञशाला एवं श्री बालाजी महाराज का ध्वज स्थापना भूमि पूजन संपन्न

admin

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 शुरू, गायत्री स्थापना से हुई शुरुआत* 10 जनवरी, शनिवार को नई दिल्ली पुस्तक मेला 2026 का उद्घाटन

admin

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिन आज

admin