Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

गायत्री परिवार दिया टीम द्वारा नव सृजन संकल्प समारोह का कार्यक्रम शारदा यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुआ I इस कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता के रूप प्रति कुलपति देव संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार डॉ चिन्मय पंड्या

गायत्री परिवार दिया टीम द्वारा नव सृजन संकल्प समारोह का कार्यक्रम शारदा यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुआ I इस कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता के रूप प्रति कुलपति देव संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार डॉ चिन्मय पंड्या का लगभग 2500 लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया I डॉ चिन्मय पंड्या ने अपने सम्बोधन में कहा की मानव शरीर मिलने का सही मायने में सफल तब माना जायेगा जब मानव से मानवता में परिवर्तित हो जाय I मनुष्य जीवन के मुख्य उदेश्य का आकलन, जीवन जीने की समझ का लक्ष्य करना बहुत जरुरी है I उन्होंने आगे कहा कि नैतिकता, आत्मबल और आध्यात्मिक से परिपूर्ण भारत अब केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है, जीवन में क्या कर रहे है ये मायने नहीं रखता बल्कि क्यों कर रहे है ये महत्वपूर्ण है, अनेकों उदाहरण और सच्ची कहानियों के माध्यम से सभी का उत्साहबर्धन किया I लोगों को आगाह करते हुए कहा की अब सिर्फ देखने और सुनने का समय पूर्ण हो चूका है और पूरी तैयारी के साथ युग निर्माण आंदोलन के तीन स्तम्भ विचार क्रांति, चरित्र निर्माण व व्यसन मुक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में अहम् भूमिका के लिए आगे आना ही होगा I कार्यक्रम के मुख्य अथिति स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार कथाओं में विचार गोष्ठियों में संख्या बढ़ रही है उतना ही तेजी से मानव के अंदर का मानवता विलुप्त हो रहा है I बृद्धा आश्रम में प्रतिदिन बढ़ रही संख्या इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है I आगे कहा कि पहले साधन और सुविधा का अभाव था लेकिन प्रेम सद्भाव का पूरा संसाधन था, इसके लिए आत्म मंथन आत्म चिंतन कि आवश्यकता है I कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि के रूप में मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने अपने सम्बोधन में खुकरी ऑप्रेशन का जिक्र करते हुए बताया कि मेरे नेतृत्व में भारतीय सेना ने सिएरा लियोन में किए गए सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय अभियानों में से एक था, जिसमें भारतीय सैनिकों ने 150 से अधिक आतंकवादियों को मारा और बंधक बनाए गए लगभग 200 UN शांति सैनिकों को बचाया। इस ऑपरेशन को 15 जुलाई, 2000 को शुरू किया गया था। उन्होंने कहा जिस दिन आपके मन में राष्ट्र प्रथम का भाव आ जायेगा उसदिन पूर्ण रूप से मजबूत राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता I मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का डॉ चिनमय पंड्या ने स्वागत किया I दिया टीम के प्रमुख व कार्यक्रम के आयोजक नीटू राघव ने डॉ पंड्या का स्मृति चिन्ह आदि भेट करके स्वागत किया I कार्यक्रम में प्रशाशनिक अधिकारी बच्चू सिंह व दिया तीन के सैकड़ों वॉलन्टियर के साथ लगभग 2500 श्रोता की उपस्थिति रही I

Related posts

शारदा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

admin

भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा पहुंचने पर जब कुबड़ी कुब्जा को सुंदरी कहकर संबोधित किया तो वह डरकर एक किनारे बैठ गई। उ

admin

आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर में रामलीला मंचन आरती होने की शुरुवात से हुई और आज रामलीला मंचन पर राम रावण के युद्ध कुंभकरण को युद्ध में लड़ने के लिये निद्रा भंग करने में ढोल नगाड़े बजाकर उठाया जाता

admin