Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

*ग्लोबल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आयोजित करेगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव।*

*ग्लोबल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आयोजित करेगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव।*

ग्रेटर नोएडा :
अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में होगा। इसका आयोजन ग्लोबल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कर रहा है। इसका आयोजन 21 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल को खत्म होगा। कॉन्क्लेव का उद्घाटन सोमवार को 11 बजे दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रहे कैप्टन विकास गुप्ता और विधायक तेजपाल नगर भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मेहर, विधायक, कुलपति समेत अन्य मौजूद रहेंगे।

ग्लोबल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के सीईओ इंजीनियर आशीष गुप्ता ने बताया कि
अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन एक ऐतिहासिक आयोजन है। जिसका उद्देश्य शहरी विकास और आधुनिकीकरण में राज्य की प्रगति को प्रदर्शित करना है। इस कॉन्क्लेव में स्मार्ट बिल्डिंग और भविष्य के शहर, नवीकरणीय, स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण, कायाकल्प, शहरी गतिशीलता, स्मार्ट आईसीटी समाधान और अन्य जैसे क्षेत्रों को लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की प्रगति पर प्रकाश डाला जाएगा। यह सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, स्मार्ट सिटी नेताओं, नगर पालिकाओं, विकास प्राधिकरणों, टाउन प्लानर्स, आर्किटेक्ट्स, रियल एस्टेट पेशेवरों, उद्योग विशेषज्ञों को स्मार्ट शहरी विकास के भविष्य पर सहयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

शोभा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में 20 से अधिक देशों के स्मार्ट सिटी के सीईओ, मेयर, राजदूत, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के नेता और प्रौद्योगिकी कंपनियों सहित 2,000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में
शिक्षा कार्यक्रम, शहरी सम्मेलन, रियल एस्टेट इवेंट, स्टार्टअप इवेंट,
विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन कार्यक्रम, स्वास्थ्य सेवा और नागरिकता के देश दुनिया के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Related posts

प्रेरणा शोध संस्थान न्यास एवं एनआईओएस के संयुक्त तत्वावधान में “200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं देवर्षि नारद जयंती समारोह” संपन्न

admin

नलकूप ऑपरेटर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन।

admin

आज 7 नवम्बर 2024 बृहस्पतिवार को सैनिक सेवा समिति ने “शहीद भाई महेन्दर जी” की पुण्यतिथि पर “ग्राम गढ़ी पट्टी” होडल में पहुँच कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

admin