Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

ईनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के फार्मेसी विभाग के तत्वावधान में “करियर मार्गदर्शन, GPAT परीक्षा की तैयारी एवं सॉफ्ट स्किल विकास” विषय पर एक प्रेरणादायक वेबिनार का आयोजन किया गया

वेबिनार: “करियर मार्गदर्शन, GPAT परीक्षा की तैयारी एवं सॉफ्ट स्किल विकास”
ग्रेटर नोएडा, 15 अप्रैल 2025

इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के फार्मेसी विभाग के तत्वावधान में “करियर मार्गदर्शन, GPAT परीक्षा की तैयारी एवं सॉफ्ट स्किल विकास” विषय पर एक प्रेरणादायक वेबिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. तितीषा शर्मा, एकेडमिक हेड, इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने करियर को दिशा देने की प्रेरणा दी।

डॉ. अमरजीत सिंह, प्राचार्य, इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए छात्रों को इस वेबिनार से अधिकतम लाभ लेने का संदेश दिया।

मुख्य वक्ता डॉ. पीयूष जायसवाल, प्रोफेसर एवं निदेशक, GPAT डिस्कशन सेंटर प्रा. लि., ने छात्रों को GPAT, ड्रग इंस्पेक्टर और फार्मासिस्ट परीक्षाओं हेतु तैयारी की रणनीतियाँ, स्मार्ट ट्रिक्स, समय प्रबंधन, और आत्मविश्वास विकसित करने के उपाय बताए। उन्होंने पिछले 10 वर्षों की GPAT परीक्षा की कट-ऑफ का विश्लेषण साझा कर छात्रों को प्रतियोगी माहौल को समझने में सहायता दी। साथ ही, सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावशाली संवाद और इंटरव्यू कौशल की भी चर्चा की।
श्रीमती वर्षा जैन, कोऑर्डिनेटर, ने भी GPAT परीक्षा की संरचना, आवेदन प्रक्रिया और संभावनाओं के बारे में छात्रों को विस्तार से अवगत कराया, जिससे उन्हें परीक्षा की दिशा और अवसरों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम का समापन श्री आकाश जौहरी, एसोसिएट प्रोफेसर, इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं, आयोजकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बताया।

Related posts

ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के इनोवेशन काउंसिल ने 20 से 22 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय का यूनिफेस्ट बना आकर्षण का केंद्र, 30 हजार छात्रों ने लिया हिस्सा गलगोटिया विश्वविद्यालय में यूनिफेस्ट की धूम, अली मर्चेंट और दर्शन रावल ने बांधा समां

admin

समाज और मानवता के लिए रक्तदान महादान – सुनील गलगोटिया चॉसलर गलगोटियाज विश्वविद्यालय। गलगोटिया विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

admin