Bharat Vandan News
Image default
जिलाराजनीतिक

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किया सीधा संवाद, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं”*

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किया सीधा संवाद, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं”*

आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने जेवर में स्थित खंड विकास कार्यालय और ग्राम जेवर खादर में ग्रामीणों से सीधा जनसंवाद किया। उन्होंने समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। इस दौरान बिजली, पानी, वृद्धावस्था पेंशन आदि की समस्याएं आईं।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जनार्दन सिंह और ब्लॉक प्रमुख जेवर श्रीमति मुन्नी देवी पहाड़िया भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अब नौकरी हासिल करने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, योग्यता से बलबूते नौकरियां प्राप्त हो रही हैं।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने खंड विकास कार्यालय जेवर में श्रमदान करते हुए कहा कि *”स्वच्छता हम सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि यह स्वास्थ्य और समृद्धि की नींव रखती है।”*

*”आयुष्मान भारत योजना गरीबों और मजदूरों के लिए स्वास्थ्य कवच, आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है”*

आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को आयुष्मान भारत योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ज़ेवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किया। ज़ेवर विधायक के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री जनार्दन सिंह जी और जनपद गौतमबुद्धनगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी तोमर भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि *”गरीबी का एक कारण बीमारी भी है। एक गंभीर बीमारी, एक गरीब और मजदूर परिवार के मनोबल को पूरी तरह से तोड़ देती है, जिससे परिवार के साथ-साथ पीढ़ियां कर्ज में डूब जाती है। गरीबों को इस चिंता से मुक्त करने के लिए, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। आज यह योजना गरीबों और मजदूरों के स्वास्थ्य का कवच बन गई है।”*

*”गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नई टीम ने ग्रहण की शपथ, बार एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से, जो जिम्मेदारी आपकी सौंपी गई है, उसे आप पूरी तत्परता के साथ निभाएंगे।”*

गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नई टीम ने आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को सूरजपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य अतिथि जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह रहे। जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर श्री मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी श्री बहरपाल सिंह और श्री अतुल कुमार व उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती चारुल यादव भी मौजूद रही।
इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”आपका प्रयास गरीबों की मदद कर, उनकी भावना के अनुरूप न्याय दिलाने का होना चाहिए तथा लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। बार एसोसिशन के सभी पदाधिकारी लोगों के विश्वास पर खरा उतरें।”*

Related posts

यू पी आई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर का जनजागरण मार्च, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

admin

*सेक्टर डेल्टा बंद पड़े मकानो के कारण आसपास रहरहे घरों में निकलने लगा सांप, नजारा देख सेक्टर निवासियों के उड़े होश… – आलोक नागर*

admin

*”यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सेक्टर 28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित, अब और बेहतर होगी विद्युत व्यवस्था”*

admin