Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRसाहित्य

कल दिनांक04-09-24 को हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय मेरठ क्षेत्र(प्रान्त) की गूगल मीट पर ऑनलाइन एक बैठक की गई।कार्य कारिणी की घोषणा इसका मुख्य एजेंडा था,मेरठ प्रान्त की कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा हुई,जो कि मेरठ प्रान्त के 14 शासकीय जिलों के साहित्यकार एवं हिंदी सेवी हैं।

koकल दिनांक04-09-24 को हिंदी साहित्य भारती अंतरराष्ट्रीय मेरठ क्षेत्र(प्रान्त) की गूगल मीट पर ऑनलाइन एक बैठक की गई।कार्य कारिणी की घोषणा इसका मुख्य एजेंडा था,मेरठ प्रान्त की कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा हुई,जो कि मेरठ प्रान्त के 14 शासकीय जिलों के साहित्यकार एवं हिंदी सेवी हैं।

कल की बैठक में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा प्रान्त के अध्यक्ष बाबा कानपुरी जी नोएडा ने किया।

हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वागीश दिनकर जी हापुड़ ने हिंदी साहित्य भारती के कार्यो एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डॉ वागीश जी ने बताया किभ्रात के गौरवशाली एवं मानवीय कल्याण हेतु समर्पित साहित्य और चिंतकों की महान वैचारिक निष्पत्ति को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत कर उसके अनुसार समाज की जीवन पद्धति में सकारात्मक परिवर्तन करना अर्थात समाज के कल्याण हेतु सृजन किये गए साहित्य को माध्यम बनाकर विश्व के मानव समाज में मानवीय जीवन मूल्य विकसित करना हिंदी साहित्य भारती का कार्य एवं उद्देश्य है।

बैठक में हिंदी साहित्य भारती के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ राम निवास शुक्ल जी ने प्रत्येक जिले में हिंदी साहित्य भारती का समुचित क्रिया कलाप हो इस विषय पर सभी कार्य कार्ताओं का ध्यान केंद्रित किया।

कार्यक्रम का संचालन चन्द्र भानु मिश्र महामंत्री जी ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती वंदना के बाद ध्येय गीत एवं समापन पर कल्याण मन्त्र का वाचन भी हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंजली शिशोदिया की सरस्वती वंदना से हुआ।

Related posts

60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2025 13 से 17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा “दुनिया का सबसे खूबसूरत मेला” आज से शुरू श्री तरुण राठी, उपाध्यक्ष, फिल्म विकास परिषद (राज्य मंत्री रैंक), उत्तर प्रदेश सरकार और फिल्म निर्माता

admin

ऑल राजपूत ऑर्गेनाइजेशनश कोऑर्डिनेशन कमिटी( AROCC) के द्वारा दिलशाद गार्डन के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया गया

admin

19वां आईएफजेएएस – इंडियन फैशन जूलरी ऐंड एक्सेसरीज शो 04-06 जुलाई 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा भारत के सबसे बड़े फैशन जूलरी एवं एक्सेसरीज बीटूबी आयोजन (आईएफजेएएस 2025)

admin