Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

*”कर लो दुनिया मुठ्ठी में, युवाओं को हाईटेक करने के लिए ही टैबलेट व स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है प्रदेश सरकार”*

*”कर लो दुनिया मुठ्ठी में, युवाओं को हाईटेक करने के लिए ही टैबलेट व स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है प्रदेश सरकार”*

उपरोक्त शब्द जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को रबूपुरा स्थित शांति देवी राजकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद डिजीशक्ति योजना के अंतर्गत बच्चों को टैबलेट और स्मार्टफोन के वितरण के समय उपस्थित बच्चों से कहे।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”शिक्षा को हाईटेक बनाने के लिए टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। दुनिया को मुट्ठी में करने का सपना संजोने वाले छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन से शिक्षा में लाभ मिलेगा।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि *”उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। युवाओं को हाईटेक करने के लिए ही टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है।”*
इससे पहले जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने भाईपुर स्थित प्राचीन नानकेश्वर भोले के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी देशवासियों के कल्याण की कामना की तथा एक जन संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं जानी और उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग से उपरोक्त मंदिर में 81 लाख रुपए की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ भी कराया।
इस मौके पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि *”आज जेवर क्षेत्र विकसित क्षेत्रों में शुमार हो गया है और दुनिया के लोग जेवर के विकास की चर्चा कर रहे हैं। इस विकास में योगदान देने वाले मेरे किसान भाइयों ने अपनी आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य की इबादत लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”*

Related posts

“नवाचार और निवेश: वित्तीय भविष्य का निर्माण” स्थान: जीएल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ग्रेटर नोएडा: जीएल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित वित्त शिखर सम्मेलन 2025

admin

उत्तर प्रदेश में HCL–Foxconn संयुक्त उद्यम : India Chip Pvt. Ltd. 1. भारत का प्रथम डिस्प्ले ड्राइवर सेमीकंडक्टर OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Testing) संयंत्र, HCL Group और Foxconn

admin

गलगोटियास यूनिवर्सिटी बनी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी 2025 की विजेता देशभर के टीमों ने राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में दिखाई शानदार प्रतिस्पर्धा*

admin