Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

पुष्प प्रदर्शनी में सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट व गोलचक्करों की भी होगी सहभागिता

———————————–
पुष्प प्रदर्शनी में सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट व गोलचक्करों की भी होगी सहभागिता
—————————
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 27-28 फरवरी और 01 मार्च को प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी में ग्रेटर नोएडा के सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट व गोलचक्करों की भी सहभागिता होगी। प्रतियोगिता के प्रतिभागी के रूप में ये सभी हिस्सा लेंगे। इनकी तरफ से क्यारी बनाकर थीम फ्लावर कैलेेंडुला को प्रदर्शित किया जाएगा। सबसे सुंदर प्रस्तुतिकरण करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी की तैयारी में प्राधिकरण का उद्यान विभाग जोर-शोर से जुटा है। इस बाबत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने मंगलवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इन सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संदीप चंद्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में कुल 29 सेंट्रल वर्ज, 45 ग्रीन बेल्ट और 41 गोलचक्करों को एडॉप्शन पर देकर विकसित कराया गया है। इन सभी को पुष्प प्रदर्शनी में हिस्सा लेने को कहा गया है। प्राधिकरण की कोशिश है कि इस बार की पुष्प प्रदर्शनी को पहले की तुलना में और बृहद स्तर पर आयोजित किया जाए। बैठक में डीजीएम उद्यान एसके जैन, उपनिदेशक नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, राकेश बाबू, राम कुमार, सहायक निदेशक बुद्ध विलास, प्रबंधक प्रशांत समाधिया व मिथलेश कुमार शामिल रहे।

Related posts

यूपीसिडको की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर 38, नोएडा में सम्पन्न*

admin

विकासखण्ड- बिसरख परिसर जनपद गौतमबुद्धनगर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 09 जोड़ों का सामूहिक विवाह/निकाह कराया गया सम्पन्न*

admin

कैलिब्रेशन फ्लाइट एक अनिवार्य परीक्षण है जो हवाई अड्डों और विमानन उपकरणों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए किया जाता

admin