Bharat Vandan News
Image default
चिकित्सा

स्पेस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा द्वारा एनआईआईएमटी कॉलेज में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छात्रों ,स्टाफ एवं फैकल्टी की स्वास्थ्य जांच की

आज दिनांक 1=1 =2025 को स्पेस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा द्वारा एनआईआईएमटी कॉलेज में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छात्रों ,स्टाफ एवं फैकल्टी की स्वास्थ्य जांच की गई।शिविर में अस्पताल के ऑपरेशन हेडएवं जनरल मैनेजर श्री अमरीश चौहान जी ने बताया कि स्पेस हॉस्पिटल क्षेत्र के 30 किलोमीटर के एरिया में एंबुलेंस की सेवा प्रदान करता है आयुष्मान कार्ड धारकों ,दीनदयाल कार्ड धारकों ,फौजी भाइयों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को प्रदान करता है । एनआईआईएमटी कॉलेज के जो भी छात्र परामर्श के लिए जाएंगे उन्हें निशुल्क परामर्श दिया जाएगा ।जांचों में 30 परसेंट कीछूट दी जाएगी। किसी भी महिला को कोई समस्या किसी भी समय होती है तो एंबुलेंस महिला नर्स स्टाफ के साथ उपलब्ध कराई जाएगी ।स्पेस हॉस्पिटल गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए क्षेत्र में लोकप्रिय हो रहा है ।डॉक्टर मनोज सोंधी छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक दिनचर्या और खान-पान के बारे में जानकारी दी,शुगर नियंत्रण, बीपी नियंत्रण आदि के बारे में किस तरह का खान-पान और जीवन शैली अपनाई जाए इस संबंध में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती नित्या जी ने शिविर के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदानj करते हुए,शिविर आयोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। स्पेश हॉस्पिटल द्वारा प्रधानाचार्य जी को सम्मानित किया गया।

Related posts

ANS सुपर स्पेशलिटी 13-01-25 को सभी विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ शुरू होने जा रही है। यह प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. विकास भारद्वाज द्वारा शुरू की गई 100 बिस्तरों वाली सुविधा

admin

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (जीआईपीएस), ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, जो कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,

admin

“जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में मनाया गया योग दिवस”*

admin