Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

*उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराला बिसरख तहसील सदर में पोक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*डीएम वाॅर रूम गौतमबुद्धनगर से*

*उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराला बिसरख तहसील सदर में पोक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण और महिला कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी*

*गौतम बुद्ध नगर 11 सितंबर, 2025*

महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित “संकल्प” हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराला बिसरख तहसील सदर में शिक्षक, शिक्षिकाएं/स्कूल की छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम पर कार्यक्रम कर जानकारी प्रदान की गई।
पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत बाल सभा, बाल विवाह, बाल यौन शोषण की रोकथाम, बच्चों के अधिकार पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया गया, जिसमें संक्षेप में बाल सभाएँ न केवल बच्चों को ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि समुदायों में बाल संरक्षण के प्रति एक मजबूत और सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं, जो बाल विवाह और बाल शोषण जैसी हानिकारक प्रथाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, के बारे में जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 , गुड टच बेड टच और पॉक्सो अधिनियम पर प्रकाश डाला गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया तथा कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से डी0एम0सी मीनाक्षी, जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेखा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर नोएडा हाट में आयोजित हो रहा है 10 दिवसीय “यू०पी० ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025”

admin

इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर ब्लिंकिट पर 10 हजार रुपए का जुर्माना ———– –स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निवासियों को किया जागरूक –कूड़े को सैग्रिगेट करने वाले सेक्टरवासियों को भी किया सम्मानित

admin

बाढ़ से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी*

admin