Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

टर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज सूरजपुर क्षेत्र के किसानों को 6% आबंटन के अंतर्गत प्लॉटों का वितरण किया

*प्रेस विज्ञप्ति*

ग्रेटर नोएडा, 11 सितम्बर 2025

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज सूरजपुर क्षेत्र के किसानों को 6% आबंटन के अंतर्गत प्लॉटों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में दादरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक श्री तेजपाल नागर जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और किसानों को उनके अधिकार स्वरूप प्लॉट आवंटन पत्र प्रदान किए।

श्री तेजपाल नागर जी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को न्याय दिलाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को जो प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं, वे न केवल उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेंगे बल्कि उनके परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करेंगे।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र के किसानों और आम जनता के विकास से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहा है।

इस अवसर पर जिन किसानों को प्लॉट आवंटन पत्र प्रदान किए गए, उनमें प्रमुख रूप से राजेश कुमार, सतीश चंद्र पुत्र डालचंद, सुंदरलाल पुत्र डालचंद, प्रवीण, संतान देवी, राकेश चंद्र आदि शामिल हैं। इन किसानों ने विधायक जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार और प्राधिकरण की इस पहल से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से सत्यपाल शर्मा (जिला मंत्री भाजपा), लक्ष्मण सिंघल जी (पूर्व महामंत्री भाजपा), सुबे चौहान जी (मलकपुर) ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर किसानों का उत्साह बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में प्राधिकरण के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यक्रम में उपस्थित रहे। किसानों ने इस योजना को सरकार की दूरदर्शिता और किसान-हितैषी दृष्टिकोण का प्रमाण बताया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम किसान हितों की रक्षा, सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में दर्ज होगा। *यह उल्लेखनीय है कि किसानों को उनका अधिकार दिलाने में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी के सतत प्रयास और संघर्ष की अहम भूमिका रही है।*

Related posts

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा गौतमबुधनगर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से उनके निवास जा कर मिले वो लगातार पार्टी के नेताओं से मिलकर उनका मार्गदर्शन ले रहे

admin

भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिर तालाब पर सफ़ाई अभियान चलाया जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बिसरख में शिव मंदिर,ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बिसरख मंडल में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी

admin

ज़ेवर को कल मिलेगा एक और नायाब तोहफा, 45 करोड़ रूपए के धनराशि से बनने वाले सर्वोदय विद्यालय का होगा भूमि पूजन, समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री असीम अरुण और ज़ेवर विधायक करेंगे भूमि पूजन, विद्यालय में मिलेंगी तमाम फ्री सुविधाएं

admin