Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”यीडा के सेक्टर 32 स्थित ग्राम चकवीरमपुर के नाराज़ किसानों से मिलने पहुंचे जेवर विधायक..बोले आप परेशान न हों, किसानों की सभी जायज़ मांगें कराई जाएंगी पूरी।”*

*”यीडा के सेक्टर 32 स्थित ग्राम चकवीरमपुर के नाराज़ किसानों से मिलने पहुंचे जेवर विधायक..बोले आप परेशान न हों, किसानों की सभी जायज़ मांगें कराई जाएंगी पूरी।”*

आज दिनांक 25 मई 2025 को जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 स्थित ग्राम चकवीरमपुर के आक्रोशित किसानों से मिलने पहुंचे। उपरोक्त ग्राम में आयोजित किसानों की इस पंचायत में किसानों ने जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह से 7% आबादी के भूखंड, पुरानी बनी हुई आबादियों को छोड़े जाने और 64.70 अतिरिक्त प्रतिकार दिलवाए जाने का भी मुद्दा विधायक के समक्ष रखा।
इस मौके पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित किसानों को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि *”आज उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विकास की धुरी सिर्फ किसान ही हैं। किसानों की जमीनों पर बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। इसलिए प्राधिकरण को किसानों के हितों को सुरक्षित रखने का काम भी करना होगा। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी किसानों को साथ लेकर इस प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम कर रहे हैं।”*
किसानों ने एक स्वर में पंचायत में चेतावनी दी कि *”अगर आगामी दिनों में किसानों की आबादी, विकसित भूखंड और अतिरिक्त प्रतिकर व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने परिवारों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को समझाया कि *”धरना प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं है, आपकी माँग जायज हैं, इसे पूरा कराया जाएगा।”*

Related posts

*”आरक्षित वर्ग की तरह ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में छूट का प्रावधान किए जाने हेतु जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और अनूपशहर विधायक श्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से की मुलाकात”

admin

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में एन.ई.ए  सभागार सेक्टर 6, नोएडा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव अभियान के निमित्त प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया।

admin

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय पर आपातकाल पर सत्याग्रह प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी जी एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने

admin