Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

*13.09.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 862695 वादों का हुआ निस्तारण – जिला जज

 

*13.09.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 862695 वादों का हुआ निस्तारण – जिला जज*

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के माननीय न्यायमूर्ति एंव जनपद गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री अजीत कुमार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर श्री मलखान सिंह व समस्त न्यायिक अधिकारीगण सहित दिनांक 13.09.2025 को जनपद न्यायालय के सभागार में दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उदघाटन किया गया। उक्त अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुये। चन्द्र मोहन श्रीवास्तव अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये वादों से संबंधित विवरण निम्नवत उपलब्ध कराये गये।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तर पर माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता एंव दिशा-निर्देशन में 13.09.2025 को दीवानी न्यायालय गोैतमबुद्धनगर में किया गया। जिसमें जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 296011 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व न्यायालय द्वारा 92297 मामले, बैंक द्वारा 329 मामलें, एन0पी0सी0एल0 द्वारा 106 मामलें व समझौता धनराशि 850000 है। यू0पी0पी0सी0एल के 3275 मामलें तथा श्रम न्यायालय द्वारा 912 मामलें व धनराशि 185204979 है, पुलिस विभाग द्वारा 28025 मामलों का निस्तारण किया गया।
बी0एस0एन0एल0 द्वारा 183 मामलें तथा यातायात विभाग द्वारा 401203 मामलों, का निस्तारण हुआ इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 566684 मामलें निस्तारित हुये। चन्द्र मोहन श्रीवास्तव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 862695 वाद निस्तारित हुये।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयवार निस्तारित वादों का विवरण निम्न हैः- श्री मलखान सिंह, जिला जज 08 वादों में समझौता धनराशि 20000 है। श्री रविन्द्र नाथ दुबे पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय 1 द्वारा 11 वाद व समझौता धनराशि 20811894 है। श्री बुद्धि सागर मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 37 वाद है। श्री जगदीश प्रसाद पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय-द्वितीय द्वारा 16 वाद व समझौता धनराशि 20492203 है। श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव भूमि अर्जन पुनर्वासन एंव पुर्नव्र्यवस्थापन प्राधिकरण द्वारा 13 वाद है। श्री वत्सल श्रीवास्तव पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 45 वाद व समझौता धनराशि 40740000 है। श्रीमती सोमप्रभा मिश्रा अपर जिला जज प्रथम द्वारा 02 वाद है। श्रीमती प्रतीक्षा नागर अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 02 वाद व समझौता धनराशि 6500 है। श्री विकास नागर, अपर जिला जज, पोक्सो कोर्ट प्रथम द्वारा 07 वाद हैं। श्री विजय कुमार हिमाॅशु, अपर जिला जज पोक्सो द्वितीय द्वारा 25 वाद है। श्री संजय कुमार सिंह अपर जिला जज तृतीय द्वारा 848वाद व समझौता धनराशि 3047000 है। श्री अभिषेक पाण्डेय अपर जिला जज चतुर्थ द्वारा 03 वाद है। श्री राजेश कुमार मिश्रा, अपर जिला जज-षष्टम द्वारा 03 वाद है। श्रीमती बुशरा आदिल रिजवी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 23 वाद हैं। श्री सौरभ द्विवेदी अपर जिला जज एफटीसी प्रथम द्वारा 02 वाद व समझौता धनराशि 500 है। श्रीमती प्रियंका सिंह, अपर जिला जज, एफ0टी0सी द्वितीय द्वारा 05 वाद व समझौता धनराशि 2500 है। श्री संजीव कुमार त्रिपाठी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा. 122436 वाद व जुर्माना धनराशि 18340400 हैं। श्रीमती बबीता पाठक सिविल जज सी0डि0 द्वारा 49 वाद व समझौता धनराशि 22150741 हैं। श्री मयंक त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 3610 वाद व जुर्माना धनराशि 514840 है। श्रीमती शिवानी त्यागी, अपर सिविल जज सी0डि प्रथम द्वारा 1276 वाद व जुर्माना धनराशि 3195100 है। श्री रवि कुमार सागर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा 6686 वाद व जुर्माना धनराशि 713010 है। श्री सुमित कुमार सिविल जज सी0डि एफटीसी द्वारा 2945 वाद व समझौता धनराशि 161050 है। श्रीमती रिचा शुक्ला सिविल जज जू0डि जेएम द्वारा 14 वाद व वर्चुअल कोर्ट द्वारा 148426 चालान में जुर्माना धनराशि 4246250 है। श्री सूर्य चैहान सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) जेवर द्वारा 130 वाद व जुर्माना धनराशि 3610 है। श्रीमती आकृति, सिविल जज जू0डि0/एफटीसी-प्रथम द्वारा 8580 वाद व जुर्माना धनराशि 623900 है। श्री प्रभात कुमार सिविल जज जू0डि0 एफटीसी द्वारा 643 वाद व जुर्माना धनराशि 79300 है। श्री सुरेश चन्द, विशेष न्यायाधीश, न्यायालय एन0आई0 एक्ट द्वारा 128 वाद व समझौता धनराशि 32582550 है। श्री अनिल पुण्डीर, पीठासीन अधिकारी, जिला उपभोक्ता न्यायालय द्वारा 38 वाद व समझौता धनराशि 4105203 है। इस प्रकार जनपद स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 296011 वादों का निस्तारण किया गया ।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 3691मामलें, तथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 14 मामलें कुल प्री-लिटीगेशन के 3705 मामलें निस्तारित हुये।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा 28025 मामलों का निस्तारण किया गया तथा चिकित्सा विभाग द्वारा 36649 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 92297 वाद निस्तारित हुयें।
उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 862695 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें समझौता धनराशि 392942302 है।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘दिग्विजय दिवस’ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस समारोह के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह

admin

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हॉल-3 में बेस्ट स्टॉल की कैटेगरी में अवार्ड मिला

admin

आवंटियों के आवेदनों को तय समय में हल करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नंदी —————————————— –ग्रेनो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री ने दिए निर्देश

admin