Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

बाढ़ से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी*

*डीएम वाॅर गौतम बुद्ध नगर से*

*बाढ़ से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी*

*गौतम बुद्ध नगर 01 सितंबर, 2025*

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम के निर्देशों के क्रम में एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार के निर्देशन में जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु बिंदुवार एडवाइजरी जारी की गई है ताकि जन सामान्य प्रशिक्षित रहे सुरक्षित रहे।

*बाढ़ से बचाव हेतु एडवाइजरी*
1. अचानक बाढ़ आने वाले क्षेत्र से दूर रहे।
2. पक्के मकान के अंदर सुरक्षित आश्रय लेन
3. अस्थायी और असुरक्षित संरचनाओं को ठीक से सुरक्षित किया जाना चाहिए या खाली कर दिया जाना चाहिए।
4. बिजली व्यवस्था का बैकअप प्लान बनाना चाहिए।
5. यातायात में अपेक्षित देरी से बचने के लिए पूर्व योजना बनाएं।
6. नालों और मौसमी वर्षा आधारित जल्द धाराओं से दूर रहें।
7. तेज बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़क और खराब दृश्यता की स्थिति में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में वाहन न चलाएं।
8. ओवर फ्लो पूलो और जलमग्न अंडरपास से बचें।
9. प्रायः यह देखा जा रहा है कि जल भराव की स्थिति में लोग जल भराव में जाते हैं एवं बच्चे खेलने के लिए जाते हैं, जो अत्यंत खतरनाक है। बाढ़ के पानी में प्रवेश करने से बचे। बच्चों को बारिश में नहाने एवं बाहर या छतो पर खेलने व नहाने से रोके।
10. कंक्रीट के फर्श पर न लेटे एवं कंक्रीट की दीवारों के सामने न झाके।
11. बिजली संचालित करने वाली सभी वस्तुओं एवं उपकरणों से दूर रहें।
12. सड़कों पर जल भराव की स्थिति में पानी में न चले।
13. आकाशीय बिजली/वज्रपात की स्थिति होने पर पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास एवं खुले स्थानों में रहने से बचें। साथ ही सुरक्षित स्थानों पर आश्रय ले।
14. उबले हुए पानी या क्लोरीन युक्त पानी का सेवन करें।

*नाव दुर्घटना/स्वयं एवं अन्य पानी में डूब रहे लोगों को बचाव के तरीके*
1. लाइफ जैकेट पहनकर ही नाव से यात्रा करें।
2. नाव पर प्राथमिक उपचार बॉक्स रखें।
3. नाव पर प्लास्टिक ट्यूब, रस्सी आदि भी रखें।
4. उचित नाव निरीक्षण और सर्वेक्षण की सुविधा के लिए मास्टर सर्वेक्षक और नाव मालिकों के बीच प्रभावी संचार का होना।
5. जिस नाव पर 15 से 30 सवारी हो, उसमें दो नाविक व जिस नाव पर 30 से अधिक सवारी हो, उसमें तीन नाविक रखें।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर। इस संबंध में देखें संबंधित पंपलेट👇

Related posts

High-Level Delegation Visits WHX Dubai to Propel Investment in UP’s Medical Devices Park (YEIDA)

admin

सिविल सेवा प्री-परीक्षा 2025 जनपद में 44 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित* *डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शारदा विश्वविद्यालय में तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक*

admin

*थाना दनकौर पुलिस, स्वाट टीम गौ0बु0नगर, थाना ईकोटेक-1, व थाना बीटा-2 टीम के द्वारा गाजियाबाद से अपह्रत शशांक गुप्ता की सकुशल बरामदगी व अपह्रणकर्ताओं से पुलिस मुठभेड में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

admin