Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

*राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान सहित अन्य प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत हुई श्रीशक्ति स्वरूपा गौरवशाली विभूतियां*

*राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान सहित अन्य प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत हुई श्रीशक्ति स्वरूपा गौरवशाली विभूतियां*

*सम्पर्क क्रांति परिवार द्वारा 8 मार्च को आयोजित राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन संपन्न, देश की प्रभावशाली महिलाएं हुई सम्मानित*

*सम्पर्क क्रांति परिवार का भव्य रूप से आयोजित राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न*

*राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन में अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता स्वर माधुरी 2025, स्वर साधकों की खोज सीजन-3 का भव्य पोस्टर विमोचन*

ग्रेटर नोएडा, नोएडा, नई दिल्ली

नारीशक्ति के सशक्तशाली जज़्बे को नया आयाम देने के शुभ संकल्प स्वरूप शनिवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा में साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण,संवर्धन और सृजन में भारत सर्वोपरि,राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावना से ओत-प्रोत प्रखर राष्ट्रवादी संगठन सम्पर्क क्रांति परिवार द्वारा
भव्य राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन,सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया सम्मेलन में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार,स्वालंबन और सशक्तिकरण के सशक्त प्रयासों पर चर्चा हुई,संवाद के माध्यम से आने वाले दिनों में संगठन के प्रभावशाली योजनाओं भूमिका भी तैयार की गई। इस अवसर पर कला,गायन,नृत्य,साहित्य,
सांस्कृतिक,शिक्षा,चिकित्सा, उद्योग, प्रशासनिक,सामाजिक,
राजनीतिक,न्यायपालिका,
फ़िल्म,मीडिया,
खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों से स्वयं को दृढ़ता के साथ साबित कर चुकी श्रीशक्ति स्वरूपा नारीशक्ति के हौसलों को “राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2025”, स्वर कोकिला लता मंगेश्कर सम्मान 2025,राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान 2025, राष्ट्र यशस्विनी सम्मान 2025, नृत्य शिरोमणि गुरु जितेंद्र महाराज सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया।
इस भव्य समारोह में प्रतिष्ठित और पारंगत कलाकारों द्वारा कथक, कुचिपुड़ी,भरतनाट्यम, ओड़िसी नृत्य के साथ- साथ शास्त्रीय संगीत,लोक संगीत और सुगम संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने सभी को हर्ष के साथ मंत्रमुग्ध करते हुए आयोजन के भव्यता में चार चांद लगा दिए।इस शिखर सम्मेलन में देश की सबसे बड़ी अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता स्वर माधुरी 2025 स्वर साधकों की खोज सीज़न-3 के आगाज स्वरूप इस प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा किया गया।
भारत सर्वोपरि राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावना को अंगीकार करते हुए समारोह में सर्वप्रथम राष्ट्रगान से तथा भव्य भारत की तमाम उन दिव्य विभूतियों को जो अब इस लोक में नहीं है उनका स्मरण करते हुए उन्हें 2 मिनट के लिए मोन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनके लिए व्यक्त की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन, गणेश एवं सरस्वती वंदना नृत्य गीत के साथ राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया
राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में असम के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी थे वहीं सारस्वत अतिथि के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विकास कुमार वैद्य दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आईएफएस अधिकारी पद्मजा पांडे पूर्व राजदूत फिजी गणराज्य उपस्थित थीं।अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री नलिनी अस्थाना, पद्मश्री कमलिनी अस्थाना,वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेत्री जयश्री अरोरा, फिल्म सेंसर बोर्ड भारत सरकार की सदस्य डॉ. नीतू नूतन, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर डॉ.वाई राखी, राजस्थान की सुविख्यात गायिका मरु कोकिला सीमा मिश्रा,उद्योगपति एवं समाजसेवी योगेश पटेल, मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल मंगल,वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी डॉ.सीमा सूरी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कल्चर फॉर्म के अध्यक्ष दीपक दुबे, वरिष्ठ पत्रकार पंडित शशि भूषण संज्ञा,हिंदुस्तान समाचार एजेंसी की वरिष्ठ उप संपादक माधवी व्यास, डॉ. जतिन शर्मा, वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ.मंजू गुप्ता, डॉ.अजय प्रताप सिंह,डॉ.आयुष मंगल,डॉ.प्रेरणा मंगल,पुष्पा सहाय,रमा अग्निहोत्री,डॉ संजना सिमोन,वर्षा छाबरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित विभूतियों की उपस्थिति इस अवसर पर रही।
इस भव्य राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार, स्वालंबन और सशक्तिकरण के प्रयासों पर अतिथियों, वक्ताओं ने अपने सुझाव और विचार व्यक्त किये। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में
शिव विनायक शर्मा ने कहा कि
भारत सर्वोपरि- राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावनाओं से ओत-प्रोत सम्पर्क क्रांति परिवार नारीशक्ति के प्रति चिंतन,सम्बल,सहयोग एवं सशक्तिकरण में सदैव से ही अपनी अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और इसी कड़ी में नारीशक्ति को गौरवान्वित करने वाले इस भव्य एवं दिव्य शिखर सम्मेलन में
भारत देश की उन गौरवशाली नारीशक्ति को ससम्मान सम्मानित किया जाएगा जिनके जीवन की सशक्त कहानी उनके स्वयं के सपनों की पूर्णता के साथ साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवान्वित करने वाली है।
दो सत्र में आयोजित दिनभर चलने वाले इस समारोह में नेपाल,दिल्ली,हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,बिहार, झारखंड,उड़ीसा,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र,जम्मू-कश्मीर,
उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,असम,मणिपुर से गौरवशाली महिलाएं आई हुई थी जिन्होंने मंजिलें खुद तय की और रास्ते भी खुद बनाए हैं।
सम्मानित होने वाली महिलाओं, युवतियों,बालिकाओं में प्रमुख रूप से स्वर कोकिला लता मंगेशकर सम्मान से नेपाल की सुविख्यात गायिका वॉइस ऑफ़ नेपाल मिलन नेवार,नृत्य शिरोमणि गुरु जितेंद्र महाराज सम्मान से कथक नृत्य गुरु मंजूश्री चटर्जी,शक्ति शिरोमणि सम्मान से वाटर वूमेन शिप्रा पाठक,डॉ.उर्वशी अग्रवाल, डॉ.सीमा भाटी,शालिनी दीक्षित, सुनीता लंबा,तेज कंवर राठौड़,रीटा सक्सेना,डॉ. मीनाक्षी बोराणा,मीनाक्षी भसीन, अधिवक्ता चंचल गुप्ता,बी पोलम्मा,डॉ. उमा विजय,अर्चना त्यागी,राधा शुक्ला,डॉ.दवीना अमर ठकराल, डॉ.सीमा वत्स, ईशा भारद्वाज, जीनस कंवर, रेणुका चौधरी,राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान से सिमरन श्रुति,आयुषा व्यास,चंद्रकांता, यशस्विनी सम्मान से अद्विती वत्स, विशाखा,सहित अनेक विलक्षण
सम्मानित हुई।
मंच संचालन सम्पर्क क्रांति परिवार की राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना के द्वारा किया गया,समारोह के अंत में सम्पर्क क्रांति परिवार की सदस्य डॉ. सीमा सूरी ने धन्यवाद ज्ञापित
करते हुए समारोह को सफल बनाने में देशभर से आए हुए सम्मानित अतिथियों, सम्मानित नारी शक्तियों, एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए सम्पर्क परिवार के सदस्यों, मंगलमय इंस्टीट्यूट के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए विधिवत समापन किया।

Related posts

जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में चौथे दिन जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का रोमांचक आगाज हुआ। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री बृजेश कुमार, श्री विवेकपाल सिंह चिकित्साधिकारी

admin

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सभागार में *”सनातन धर्म के प्रति भ्रांतियां एवं समाधान”* विषय पर किया गया।

admin

GNIOT के सभागार में “प्राचीन भारतीय गौरव और वर्तमान चुनौतियाँ” विषय पर राष्ट्रचिंतना की तेईसवीं गोष्ठी का आयोजन किया गया

admin