Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, सी आर आर मॉडर्न स्कूल एवं अपना स्कूल में गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

आज गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, सी आर आर मॉडर्न स्कूल एवं अपना स्कूल में गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किये गए | एमिटी विश्वविद्यालय के प्रोफ विवेक कुमार ने कार्यक्रम संचालन करते हुए बताया कि गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर गुरुजनों के लिए सम्मान का भाव पैदा करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना भी है |
भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद् स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाते हुए भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है | परिषद की संपूर्ण गतिविधियां संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, व समर्पण इन पाँच सूत्रों के आधार पर चलती हैं |
विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने बताया कि हमारे जीवन को सफल बनाने के लिए हम अपने शिक्षकों का जितना आभार प्रकट करें उतना ही कम है | महिला संयोजिका प्रेरणा ने कहा कि जीवन तो हमें अपने माता-पिता से मिल जाता है लेकिन उस जीवन को हमें कैसे जीना है एक शिक्षक से बेहतर और कोई नहीं बता सकता |
सी आर आर मॉडर्न स्कूल में अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों विमल कुमार मिश्रा और रामबली पाल को प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा, राहुल दीक्षित, विवेक अरोरा एवं प्रो विवेक कुमार ने प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

ग्रेड्स स्कूल में प्रधानाचार्या अदिति बासु रॉय, प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, दादरी शाखा के मार्गदर्शक संजय गर्ग, विवेक अरोरा, प्रोफ विवेक कुमार, प्रेरणा, गुड्डी तोमर, राखी अरोरा, मीनाक्षी एवं नीरू वालिया ने कक्षा 1 से 12 तक अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया | साथ ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में डॉ शिवांगी दीक्षित एवं सुशीला को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |
अपना स्कूल में एक से आठवीं कक्षा तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थिओं तथा शिक्षकों रजनी शर्मा एवं वंदना मौर्य को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | प्रो विवेक कुमार ने सभी विद्यार्थियों को अपनी अपनी कक्षा में प्रथम आने का प्रयास करने और गुरुजनों का सम्मान करने की शपथ दिलाई | प्रेरणा और गुड्डी तोमर ने आभार व्यक्त किया तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया |

Related posts

ऑपरेशन “सिंदूर” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन न्यू ग्रीन लॉन पब्लिक स्कूल, भंगेल (नोएडा) बना सामाजिक चेतना का केंद्र

admin

*”दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन”*

admin

नलकूप ऑपरेटर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन।

admin