Bharat Vandan News
Image default
Uncategorizedसौंदर्य

ग्रेनो प्राधिकरण ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाए –सीईओ ने की जन सहभागिता से ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की अपील

——————————–
ग्रेनो प्राधिकरण के अफसरों ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
——————————————
–ग्रेनो प्राधिकरण ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाए
–सीईओ ने की जन सहभागिता से ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की अपील
—————————————–
ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने पौधरोपण कर ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। सभी एसीईओ व अन्य प्राधिकरण अधिकारियों ने अलग-अलग जगहों पर पौधे रोपित किए। ग्रेटर नोएडा के आवासीय, औद्योगिक व सामाजिक संगठनों ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण दिवस पर लगभग 10 हजार पौधे लगाए गए। इस बार का थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन (प्लास्टिक प्रदूषण को हराना) है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑफिस के पास पार्क में पौधे रोपित किए। यहां पिलखन के पौधे लगाए गए। ओएसडी अभिषेक पाठक और डीजीएम अभिषेक जैन, ने भी यहीं पर पौधे लगाए। ग्रेटर नोएडा एंप्लाइंज एसोएिसशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना ने भी यहीं पार्क में पौधे रोपित किए। इससे पहले एसीईओ प्रेरणा सिंह, गुंजा सिंह, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम व चेतराम सिंह, विनोद शर्मा व सन्नी यादव, उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, ने टेकजोन 4, ग्रेनो वेस्ट स्थित प्राधिकरण दफ्तर परिसर में भी पौधे लगाए गए। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक बुद्ध विलास और मैनेजर मिथलेश कुमार ने भी टेकजोन फोर और इकोटेक-12 में पौधरोपण किया। सेक्टर ईकोटेक-11 व 12, नॉलेज पार्क-4, सेक्टर-16, स्वर्णनगरी, समेत कई जगहों पर पौधे रोपित किए। उद्यान विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह ने लखनावली स्थित रेमेडिएशन प्लांट के परिसर में पौधे लगाए। अधिकांश जगहों पर पिलखन, जामुन, पापड़ी, अमरूद आदि पौधे लगाए गए हैं। पौधरोपण के दौरान प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने उद्यान विभाग से पौधे रोपित करने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल करने को कहा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जन सहभागिता के जरिए ग्रेटर नोएडा को और हरा-भरा बनाने की अपील की। घरों में, सड़कों के किनारे, पार्कें, ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है।
——————

Related posts

“श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष” देवताओं ने माता देवकी से की थी ये प्रार्थना

admin

*पढ़ाई का असली मकसद सिर्फ डिग्री लेना नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनना और समाज की जिम्मेदारी निभाना है – खान सर*

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने सफलतापूर्वक आयोजित किया ‘एज्योर डेवलपर डे-2024

admin