Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिकसामाजिक

*”दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन”*

*”दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन”*

आज दिनांक 10 जून 2025 को दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में ज्ञान, साहित्य और शिक्षा के प्रसार हेतु एक नई पहल शुरू की गई। ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ का जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुण वीर सिंह जी की मौजूदगी में भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस महाकवि कालिदास पुस्तकालय की स्थापना यमुना प्राधिकरण के सौजन्य से की गई है, जिसमें 35 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी तथा 06 माह में बनकर तैयार हो जाएगी। इस पुस्तकालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ साथ साहित्यिक विरासत से भी जोड़ना है। यह पुस्तकालय छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
इस पुस्तकालय के भूमि पूजन के अवसर पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *“शिक्षा से ही समाज की दिशा तय होती है। विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना से नई सोच और जागरूकता का विस्तार होगा। इस पुस्तकालय का नाम महाकवि कालिदास एक सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान भी देगा।”*
इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुण वीर सिंह जी ने कहा कि *“यमुना प्राधिकरण का प्रयास है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय सामाजिक और शैक्षिक विकास को भी प्राथमिकता दी जाए। यह पुस्तकालय उसी दिशा में एक छोटा, लेकिन मजबूत कदम है।”*
इस मौके पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस पुस्तकालय में शैक्षिक, साहित्यिक, ऐतिहासिक आदि विषयों पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की।
इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, सीनियर मैनेजर श्री बीपी सिंह आदि अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

आज जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय, ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) पर आज़ादी के महापर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय बिसरख पर ध्वजारोहण कर मनाया गया। 

admin

ग्रेटर नोएडा में मनाई जाएगी क्रांतिकारी किसान नेता विजय सिंह पथिक की जयंती, होगा भव्य समारोह

admin

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन *विकसित भारत – रोजगार जीविका गारंटी ग्रामीण योजना (VB-G-Ram-G)* विषय पर की गई

admin