Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

*रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन ग्रेटर नोएडा व रोटरेक्ट क्लब DIHE प्रयत्न CSR के तत्वावधान में एक हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज, तिलपता,

*रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन ग्रेटर नोएडा व रोटरेक्ट क्लब DIHE प्रयत्न CSR के तत्वावधान में एक हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज, तिलपता, ग्रेटर नोएडा मे 18 फ़रवरी 2025, दिन मंगलवार को किया गया। कैम्प के अंतर्गत स्कूल में पढ़ने वाली उन बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया गया जिनका हीमोग्लोबिन छ: माह पूर्व लगे कैम्प में 12 g/dl से कम रहा था। पिछले कैम्प मे फोस्टिस हॉस्पिटल से आये हुए डॉ विनय त्यागी ने बालिकाओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पालक, चुकन्दर, नारंगी, खजूर, काले चने व सेब खाने की सलाह दी थी। आज के कैम्प मे जिन बालिकाओं का हीमोग्लोबिन फिर से कम आया तो क्लब की ओर से हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बालिकाओं को मुफ़्त दवाइयों का वितरण किया गया।*
*रोटरी क्लब अध्यक्ष रो0 शैलेश चन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि हमारा क्लब निरन्तर सामाजिक कार्यों में संलग्न रहता है उसी के अंतर्गत आज इस कैम्प का आयोजन किया गया।निश्चित रूप से जब भी किसी व्यक्ति में पोषक तत्वों की कमी या विटामिन B-12 की कमी होती है तो हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है जिसके कारण शरीर में थकान व कमजोरी होने लगती है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नही, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।*
*प्रिंसिपल अमरेष शर्मा व ट्रस्टी जसवीर आर्य जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।*
*आज के कार्यक्रम मे क्लब अध्यक्ष रो0 शैलेश चन्द्र वार्ष्णेय, क्लब सेक्रेटरी रो0 ऋषि के अग्रवाल, रो0 विक्रमादित्य सैनी इत्यादि उपस्थित रहे।*।

Related posts

*ग्लोबल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आयोजित करेगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव।*

admin

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में और उनके द्वारा वृद्धों के कल्याण एवं देख-रेख एवं रखरखाव के सम्बन्ध में किये जा रहे मुख्य कार्यों में सभी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई | कार्यक्रम में सांस्क्रतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों नें संस्था के बाते में अपने विचार प्रस्तुत किये | संस्था के संचालक भी शिव प्रसाद शर्मा जी द्वारा सभी समाजसेवियों एवं आगंतुकों को पटका पहनाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया | वर्तमान समय में रामलाल वृद्धाश्रम में लगभग 425 वृद्ध माता-पिताओं के साथ 700 से अधिक गौमताएँ निवासरत हैं इस मौके पर मुख्य रूप से श्री रमनपाल सिंह रिटायर्ड D.S.P , धर्मेंद्र बालियान जी , सन्देश जैन जी , सी.ए विवेक लाल जी , राजेश सूरी जी , महेंद्र लड्डा जी , श्री आनंदपाल जी , डॉ संतोष कुमार मालिक जी , C.B सुरतिया जी , G.S अवाना रिटायर्ड D.C.P , धीरज चौधरी , नागेंद्र सेंगर , विनय शर्मा , मुकेश शर्मा , नंदकिशोर शर्मा , वी के सबरवाल, देवेंद्र कुमार सिंघल अवधेश कुमार सक्सेना लखी प्रसाद अनिल खेरा, मास्टर रामपाल सिंह , राकेश पवार एवं समस्त समाजसेवी उपस्थित रहे |

admin

ऑपरेशन “सिंदूर” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन न्यू ग्रीन लॉन पब्लिक स्कूल, भंगेल (नोएडा) बना सामाजिक चेतना का केंद्र

admin