Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

*मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न*

*मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न*

*माननीय विधायक दादरी एवं जिलाधिकारी ने कृषकों के आश्रितों को वितरित किए आर्थिक सहायता के प्रतीकात्मक चेक*

*मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में अंबेडकर नगर में आयोजित हुए कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण*

*माननीय विधायक दादरी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के संचालन हेतु दी शुभकामनाएं*

*गौतम बुद्ध नगर 16 जून 2025*

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद अंबेडकर नगर में “किसान का दुख प्रदेश का दुख है”इसी संकल्प को साकार करते हुए जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 11690 कृषक आश्रित परिवारों को 561.86 करोड रुपए की आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में प्रेषित की।
जनपद अंबेडकर नगर से आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का संजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार जनपद गौतम बुद्ध नगर में भी किया गया। इस दौरान माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, अन्य जनप्रतिनिधि गण, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार तथा कृषक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में माननीय विधायक दादरी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जनपद के आठ कृषकों के आश्रित परिवारों को 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर माननीय विधायक दादरी ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के संबंध में विस्तार से बताया कि यह योजना किस प्रकार कृषकों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उनको आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना संचालित करने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने महाराष्ट्र से हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के विकास आयुक्त (उद्योग) से मुलाकात की

admin

शारदा हॉस्पिटल में विश्व श्रमिक दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन*

admin

Student shortfall: borrow £44,000, work part time – and still short £6,800

admin