Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

हनुमान जी ने लंका में लगाई आग, लंका दहन के रोमांचक मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

हनुमान जी ने लंका में लगाई आग, लंका दहन के रोमांचक मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

आज के कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पहुँचे नवाब सिंह नागर जी छेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा एव श्रीचन्द शर्मा जी MLC भाजपा ने श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर उसके उपरान्त दर्शकों को सम्बोधित किया और श्री राम के आदर्शों का गुणगान किया सनातन धर्म की व्याख्या की और कमेटी को इस आयोजन की बधाई दी

18 अक्टूबर, ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज की लीला का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र नागर जी राज्य सभा सांसद भाजपा श्री J P छाबड़ी जी राष्ट्रीय मंत्री भाजपा ने दिप प्रजलित कर रामलीला मंचन की शुरुआत की मुख्यतिथि ने रामलीला कमेटी की,मंचन की, व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की और इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि , राजीव नारायण मिश्र जॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर , नोडल ऑफिसर नोएडा एयरपोर्ट शैलेंद्र भाटिया एस के सिंह डीसीपी 3 , और संजय चेची चेयरमैन बिलासपुर , एडवोकेट रामसरण नागर , प्रायोजक रामवतार अग्रवाल जी मूलचंद शर्मा जी , पंकज अग्रवाल , धनपाल सिंह, अनुज सिंघल, पल्लव मांगलिक एव छेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया, जिसके उपरांत लीला मंचन का शुभारंभ हुआ।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि आज की लीला में शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन के प्रसंगों का मंचन हुआ। इनमें लंका दहन का रोमांचक दृश्य प्रमुख आकर्षण रहा। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से रूबरू कराया।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि माता सीता की खोज करते हुए हनुमान जी लंका पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट कर भगवान श्रीराम का संदेश दिया। इसके बाद रावण के दरबार में हनुमान जी और रावण के बीच संवाद हुआ। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई गई, जिसके बाद हनुमान जी ने अपनी शक्ति और पराक्रम से लंका में आग लगा दी। लंका दहन के इस दृश्य ने दर्शकों में उत्साह भर दिया और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि रामलीला के प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम की मर्यादा, हनुमान जी की अद्भुत भक्ति, साहस और समर्पण को दर्शाया गया। शबरी उद्धार से लेकर राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन तक की लीला ने दर्शकों को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि 19 अक्टूबर को होने वाली रामलीला में विभीषण आगमन, सेतु बंधन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इन प्रसंगों में भगवान श्रीराम की सेना द्वारा लंका की ओर कूच, अंगद द्वारा रावण को समझाने के प्रयास और युद्ध के रोमांचक दृश्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। लक्ष्मण शक्ति और कुंभकर्ण वध के प्रसंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा पिछले 21 वर्षों से विजय महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मंचन का आयोजन कर रही है। कमेटी हर वर्ष मंचन में कुछ नया प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। इस बार भी नगरवासियों के लिए भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें खानपान के विभिन्न स्टॉल, घरेलू उपयोग के सामान की दुकानें, बच्चों के लिए झूले, सर्कस, जादू और मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं। आयोजन स्थल पर पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, सुभाष चंदेल, वेदु भाटी ,अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, मनोज यादव, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, अतुल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, उमंग दीपक भाटी , प्रभाकर देशमुख, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोद मास्टर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विनोद कसाना
मीडिया प्रभारी
श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा

Related posts

केप टाउन में पूर्वांचली परिवारों ने दी छठ पर्व की संध्या अर्घ्य* आज छठ महापर्व के तृतीय दिवस पर केप टाउन परिवारों ने सूर्य भगवान को छठ पर्व की संध्या अर्घ्य अर्पित की

admin

गायत्री परिवार दिया टीम द्वारा नव सृजन संकल्प समारोह का कार्यक्रम शारदा यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुआ I इस कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता के रूप प्रति कुलपति देव संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार डॉ चिन्मय पंड्या

admin

ऊर्जस्वी कुलश्रेष्ठ की बैठक में दोहराया गया धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के प्रति समर्पण का संकल्प वार्षिक समारोह, दीपावली-होली मिलन के साथ अधिवक्ता एवं ‘शिक्षाविद समागम पर चर्चा हुई

admin