Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

दशहरे पर जला 70 फीट ऊंचा रावण, 65-65 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी हुआ दहन

दशहरे पर जला 70 फीट ऊंचा रावण, 65-65 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी हुआ दहन

20 अक्टूबर, ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विजय महोत्सव 2026 के अंतर्गत दशहरे के अवसर पर विशेष रामलीला मंचन और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया अध्यक्ष मंजीत सिंह जी ने बताया आज के कार्यक्रम को रामलीला मंचन कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक नॉर्थविंड के डारेक्टर राजीव जैन मनोज गर्ग शौर्य गर्ग कीर्त गर्ग आर्जव जैन समयक जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एव गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया, जिसके उपरांत लीला मंचन प्रारम्भ हुआ

 

महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि आज की लीला में मेघनाद वध, सुलोचना विलाप, अहिरावण वध और रावण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद दशहरे के अवसर पर रात 9 बजे 70 फीट ऊंचे रावण और 65-65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

 

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण दहन के माध्यम से समाज को अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

 

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, साहस और मर्यादा को दर्शाया गया। वहीं, रावण दहन के आयोजन ने लोगों को संदेश दिया कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है तथा सत्य की सदैव विजय होती है।

 

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों का दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

21 अक्टूबर को होगा विजय महोत्सव का समापन

 

श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा 21 अक्टूबर को विजय महोत्सव 2026 के अंतिम दिन विभीषण का राजतिलक, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने, भाई भरत से मिलन और श्रीराम के राज्याभिषेक की भावपूर्ण प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा और विजय महोत्सव का समापन होगा।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, धर्मपाल भाटी, हरेंद्र भाटी, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, सुभाष चंदेल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, मनोज यादव, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, अतुल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, उमंग, दीपक, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोद मास्टर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

विनोद कसाना

मीडिया प्रभारी

श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा

Related posts

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज

admin

*भगवान से सांसारिक वस्तु न मांगे बल्कि मुक्ति और भक्ति मांगे*

admin

बड़े ही धूमधाम से मनायी गई अग्रसेन जयंती

admin