Bharat Vandan News
Image default
Uncategorizedदिल्ली NCR

ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर 105 मीटर रोड पर किए पौधरोपण —

प्रेस विज्ञप्ति–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–29–जुलाई–2025
———————————–
ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर 105 मीटर रोड पर किए पौधरोपण
———————————-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पौधरोपण अभियान जारी है। मंगलवार को 105 मीटर रोड पर उद्यान विभाग की टीम ने पौधे लगाए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी गिरीश कुमार झा ने ऐक्टिव सिटीजन टीम व कुछ अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया। 105 मीटर रोड पर विप्रो के पास रोड के दोनों साइड और सेंट्रल वर्ज पर टैबेबुइया रोजिया (बसंत रानी) प्रजाति के लगभग 500 पौधे रोपित किए गए। टैबेबुइया रोजिया के पौधों में बसंत माह में गुलाबी फूल खिलते हैं। ये देखने में अत्यंत खूबसूरत लगते हैं। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से पौधरोपण आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने निवासियों से पौधे लगाकर ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की अपील की। पौधरोपण के दौरान उद्यान विभाग के उप महाप्रबंधक संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, सहायक निदेशक नथोली सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया, मैनेजर मिथलेश कुमार, ऐक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी और आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
———-

Related posts

UPITS 2025 का चौथा दिन: कौशल विकास, खादी और युवा उद्यमिता केंद्र में रहे UPITS 2025 पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शकों को दिया गया सम्मान

admin

*नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने 2024 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा

admin

*बिजनेस नेटवर्किंग और क्रेता-विक्रेता बात चीत ने दूसरे दिन को खास बनाया, ट्रेंडी और स्टाइलिश कलेक्शन वाले रैंप शो ने लोगों को आकर्षित किया,

admin