Bharat Vandan News
Image default
Uncategorizedदिल्ली NCR

ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर 105 मीटर रोड पर किए पौधरोपण —

प्रेस विज्ञप्ति–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–29–जुलाई–2025
———————————–
ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर 105 मीटर रोड पर किए पौधरोपण
———————————-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पौधरोपण अभियान जारी है। मंगलवार को 105 मीटर रोड पर उद्यान विभाग की टीम ने पौधे लगाए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी गिरीश कुमार झा ने ऐक्टिव सिटीजन टीम व कुछ अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया। 105 मीटर रोड पर विप्रो के पास रोड के दोनों साइड और सेंट्रल वर्ज पर टैबेबुइया रोजिया (बसंत रानी) प्रजाति के लगभग 500 पौधे रोपित किए गए। टैबेबुइया रोजिया के पौधों में बसंत माह में गुलाबी फूल खिलते हैं। ये देखने में अत्यंत खूबसूरत लगते हैं। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से पौधरोपण आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने निवासियों से पौधे लगाकर ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की अपील की। पौधरोपण के दौरान उद्यान विभाग के उप महाप्रबंधक संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, सहायक निदेशक नथोली सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया, मैनेजर मिथलेश कुमार, ऐक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी और आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
———-

Related posts

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 के 9वें संस्करण का इंडिया एक्सपो मार्ट में भव्य शुभारंभ भारत के अग्रणी हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका सोर्सिंग प्लेटफॉर्म पर उद्योग जगत के दिग्गज, आतिथ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ, खरीदार और वैश्विक ब्रांड एक छत के नीचे हुए एकत्रित

admin

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 का 14-16 मई 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन*

admin

60वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2025 13–17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा

admin