Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

*व्यास नारद संवाद से शुरू हुई भागवत कथा* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के द्वितीय दिवस

*व्यास नारद संवाद से शुरू हुई भागवत कथा*

एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के द्वितीय दिवस आज दिनाक 29 अगस्त 2025 को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी द्वारा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक श्री पीपल महादेव मन्दिर डेल्टा 1 में किया गया ।

भागवत कथा में आज व्यास नारद संवाद, महाभारत की कथा , परीक्षित जन्म एवम श्राप का वर्णन किया गया ।

जहाँ अपने ग्रंथ महाभारत की रचना के बाद भी अशांत व्यास जी से मिलने नारद मुनि आते हे ।नारद जी व्यास मुनि को बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने पिछले जन्म में तपस्वियों की सेवा की और ज्ञान प्राप्त किया ।
नारद मुनि व्यास जी को बताते हैं कि केवल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के विषयों पर ग्रंथ लिखने से मन को शांति नहीं मिल सकती।

परीक्षित का जन्म अभिमन्यु और उत्तरा के गर्भ से हुआ था, जब कुरु वंश के अंत के समय अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चला दिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने योगबल से गर्भस्थ शिशु को जीवित किया और परीक्षित का नाम रखा।

भागवत कथा में आज के यजमान देवराज बबीता बंसल , प० नवीन हेमा शर्मा , डी के सरोज अरोड़ा, ममता सिंह , सरोज तोमर , सीमा बंसल, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा , संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट , निशा ठाकुर , सीमा सिंह, कुलदीप शर्मा , मुकुल गोयल आदि उपस्थित रहे ।

धन्यवाद

मुकुल गोयल

Related posts

आत्ममंथन से आत्मोन्नति की ओर 78वां वार्षिक संत समागम* *31 अक्टूबर से 3 नवम्बर समालखा बनेगा श्रद्धा एवं भक्ति का केन्द्र*

admin

*20 सि0, ग्रेनो, श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के लिये साइट 4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन संपन्न हुआ।*

admin

गायत्री परिवार दिया टीम द्वारा नव सृजन संकल्प समारोह का कार्यक्रम शारदा यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुआ I इस कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता के रूप प्रति कुलपति देव संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार डॉ चिन्मय पंड्या

admin