Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भाजपा नोएडा महानगर द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला कार्यालय, सेक्टर–116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह

भाजपा नोएडा महानगर द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला कार्यालय, सेक्टर–116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार हुआ।
समारोह के दौरान मंच से गणेश वंदना, काव्य पाठ, रागिनी गायन तथा ब्रज के पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग, उमंग और भाईचारे के इस उत्सव में नोएडा महानगर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर पंकज सिंह विधायक, नोएडा ने अपने संबोधन में होली के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया।
होली मिलन समारोह में भाजपा नोएडा महानगर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और सभी सदस्य, शक्ति केंदों के संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्षों सहित सभी ने सहभागिता करके कार्यक्रम को अद्भुत बना करके संगठन की शक्ति का भी परिचय दिया।
पूरे कार्यक्रम में मंच का अद्भुत संचालन श्रीमती प्रज्ञा पाठक शर्मा ने किया।

समारोह में नवाब सिंह नागर, विमला बाथम, योगेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान राकेश शर्मा योगेंद्र शर्मा, विपिन मलहन राजकुमार चौधरी, राजीव अजमानी, विनोद त्यागी, उमेश त्यागी चंदगीराम यादव गणेश जाटव डिंपल आनंद महेश अवाना युद्धवीर चौहान राजकुमार बंसल उमेश यादव
गिरीश कोटनाला धर्मेंद्र गुप्ता चमन अवाना मनोज चौहान प्रमोद बहल विनोद शर्मा पूनम सिंह अशोक मिश्रा अमित त्यागी अर्पित मिश्रा अशोक चौहान राजेंद्र अवाना नरेश शर्मा ओम यादव सुशील शर्मा गौतम शर्मा प्रदीप चौहान नीरज चौधरी शशिधर उपाध्याय सत्यनारायण महावर रामकिशन यादव रामनिवास यादव दीनबंधु कुशवाहा मनीष तिवारी ओमवीर अवाना सुमित गौतम देवेंद्र भदौरिया सुनीता शर्मा दीपाली दीक्षित नमिता चौबे निधि त्यागी इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव एवं संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि देश की पूरी जानकारी देश के हर नागरिक तक पहुंचे,

admin

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर में मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुसाशन और ग़रीब कल्याण के ११ वर्ष पूर्ण होने पर ।एक पत्रकार वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब ग्रेटर नोएडा में किया

admin