Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलारपुर (पताड़ी–नरोली) में आज नहर पर NTPC रोड स्थित कांवड़ शिविर स्थल पर प्रस्तावित

 

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलारपुर (पताड़ी–नरोली) में आज नहर पर NTPC रोड स्थित कांवड़ शिविर स्थल पर प्रस्तावित 40 मीटर लंबाई एवं 10 मीटर चौड़ाई की सी.सी. रोड के निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 12 लाख का विधिवत शिलान्यास माननीय विधायक दादरी श्री तेजपाल सिंह नागर जी द्वारा किया गया। यह विकास कार्य गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद माननीय डॉ. महेश शर्मा जी की सांसद निधि से संपन्न होगा। इसके पश्चात माननीय विधायक जी द्वारा दादरी विधानसभा के ग्राम रसूलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹20 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित पुलिया का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इसके उपरांत दादरी विधानसभा के ग्राम रसूलपुर एवं प्यावली रोड पर कुल लागत: ₹316.44 लाख से
🚧 नवनिर्मित पुलिया का उद्घाटन तथा
🚧 बड़ी नहर के पुल के निर्माण कार्य एवं चौड़ीकरण का शुभारंभ भी माननीय विधायक जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया जी, गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री मूलचंद शर्मा (पूर्व प्रधान),
श्री अशोक ठाकुर जी,
श्री गजेन्द्र प्रधान जी,
श्री दीनदयाल शर्मा जी (पताड़ी),
श्री ब्रह्मपाल नम्बरदार जी (नरोली),
श्री धीर सिंह राणा जी (मंडल अध्यक्ष),
श्री पवनेश प्रधान जी,
श्री रिंकू प्रधान जी,
श्री राकेश राणा जी,
श्री मनोज सिसोदिया जी,
श्री एच.के. शर्मा जी,
श्री अशोक जी (BDC)
तथा अन्य ग्रामों के सम्मानित प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
माननीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने कहा कि दादरी विधानसभा में सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों से आवागमन सुगम होगा, सुरक्षा बढ़ेगी और स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

Related posts

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जा जनपद का पहला दौरा।संगठन की मजबूती, किसान हित और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न। 

admin

गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा एवं विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व में ग्राम तिलपता में नहर सफाई अभियान सम्पन्न

admin

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा गौतमबुधनगर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से उनके निवास जा कर मिले वो लगातार पार्टी के नेताओं से मिलकर उनका मार्गदर्शन ले रहे

admin