Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर-41 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी

आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर-41 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती बिमला बॉथम ने भी सहभागिता की।

जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और दूरदर्शिता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक सशक्त संविधान देकर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती बिमला बॉथम ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज जो सामाजिक समानता और अधिकार हमें प्राप्त हैं, वह बाबा साहब की महान सोच और योगदान का परिणाम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाकर भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में कार्य करें और बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करें।

 

कार्यक्रम संयोजक ओमवीर अवाना सहसंयोजक हरिओम जाटव एवं मनीष वाल्मीकि रहे।

कार्यक्रम में अमित त्यागी, संजय बाली, रविन्द्र वाल्मीकि प्रज्ञा पाठक डिंपल आनंद राजकुमार बंसल अशोक मिश्रा नीरज चौधरी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा जिला गौतमबुद्धनगर के द्वारा जी एल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में 2000 से अधिक छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया –

admin

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने नोएडा में 550 बेड के नए सुपर स्पेशियलिटी मेदांता अस्पताल का किया उद्घाटन*

admin

भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर के यशस्वी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गौतम बुध नगर आदरणीय अभिषेक शर्मा जी

admin