Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

उपरोक्त संदेश के साथ जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह का कार्यालय हुआ पेपरलेस, पहला पत्र देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा गया।

उपरोक्त संदेश के साथ जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह का कार्यालय हुआ पेपरलेस, पहला पत्र देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा गया।

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि *”इस समय देश के सामने पर्यावरण को लेकर गंभीर संकट है, जिसको लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। जब से G20 की अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मिली है, तब से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हो या प्रदूषण को रोके जाने के उपाय हों, पर दोनों ही सरकारें आगे बढ़कर कार्य कर रही है।”*
इसी कड़ी में जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण हित में अपने कार्यालय को कागज रहित कार्यालय बनाए जाने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि *”हम आज से पहले, जो संदेश अपने पत्र पर भेजते थे, अब हम ईमेल के माध्यम से डिजिटल फॉर्म में भेजेंगे, जिसमें कागज़ का कोई उपयोग नहीं होगा और आने वाले समय में हमारा पूरा प्रयास होगा कि सभी कार्य कागज रहित हो, जिससे हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।”*
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखते हुए कहा कि *”विगत कई वर्षों से माह अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में एनसीआर क्षेत्र के लोगों को खराब होती वायु गुणवत्ता के कारण सांस संबंधी अनेकों बीमारियों का सामना करना पड़ता है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने यह भी लिखा कि *”पिछले एक माह में 30 प्रतिशत मरीजों का इजाफा हुआ है और अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में हर घर में बीमार होने वालों की तादाद निरंतर बढ़ती चली जाएगी। इसलिए शीघ्र उपाय किए जाने जरूरी है।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह करते हुए कहा कि *यद्यपि उत्तर प्रदेश सरकार ने वायु गुणवत्ता को लेकर अभी हुई कैबिनेट की बैठक में पॉलिसी बना दी है, लेकिन दिल्ली नजदीक होने के कारण उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों को वायु गुणवत्ता की खतरनाक स्थिति से दो चार होना पड़ता है।”*
जेवर विधायक ने आगे बताया कि “*दिल्ली के हालात अगर आने वाले दिनों में ठीक हो जाएंगे तो, निश्चिततौर से एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपद भी सुधार की श्रेणी में आ सकते हैं।”*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजे गए पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न की जा रही है।

Related posts

प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही

admin

भारतीय जनता पार्टी जेवर विधानसभा के द्वारा सेना के शौर्य को किया नमन, शान से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा , गूंजे जयकारे………

admin

भाजपा के नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जनपद गौतमबुद्धनगर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर जाकर उनको मिठाई खिलाकर, गुलदस्ते भेंट करके और फूल मालाएँ पहना कर उनको अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

admin