Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन भवन हुए सील ———— –अधिसूचित एरिया में अवैध रूप से बन रहीं थीं बिल्डिंगें –ग्रेनो प्राधिकरण ने पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई ———

नोएडा प्राधिकरण –18 अप्रैल 2026
———
वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन भवन हुए सील
————
–अधिसूचित एरिया में अवैध रूप से बन रहीं थीं बिल्डिंगें
–ग्रेनो प्राधिकरण ने पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई
———
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन अवैध भवनों को सील कर दिया। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल दो की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 एवं 615 पर अवैध बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो रहा था। सूचना मिलने पर वर्क सर्कल दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में मैनेजर रोहित गुप्ता व अन्य टीम ने पुलिस की मौजूदगी में इन भवनों को सील कर दिया। इसी तरह ग्राम खोदना कलां के खसरा संख्या 323, 324 एवं 194 की जमीन पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की पुलिस बल की उपस्थिति में यहां भी सीलिंग की करवाई की गई। दोनों जगह पर निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन या फिर फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

Related posts

सीएम के विजन से चमकी किस्मत, पीएम से मिला संवाद का मौका* *ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर की कौशल्या देवी से भी संवाद किया पीएम मोदी ने*

admin

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत विकासखंड जेवर में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*

admin

*उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में गोद भराई, अन्नप्राशन कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न*

admin