Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 13-14 जून को हरिद्वार में आयोजित

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न
आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा आगामी 13-14 जून को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर ग्राम पारसौल, ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि 13-14 जून को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में देशभर से किसान, मजदूर, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। अधिवेशन में किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था पेंशन तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर गहन चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी और कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाएं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने 13-14 जून को हरिद्वार पहुंचने का आश्वासन दिया तथा अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
“किसान, मजदूर और युवा की एकता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, 13-14 जून को हरिद्वार चलें और अपने अधिकारों की आवाज को और मजबूत करें।”
इस मौके पर विनय तालान, बृजेश भाटी, लोकेश भाटी,रविंद्र प्रधान, विनोद मलिक, नरेंद्र भाटी, आंसू अट्टा, विपिन कसाना, गोलु तंवर विनोद कसाना , भारत नागर , फिरे नागर , शिवम, पप्पू, उदयवीर, कल्लू, हरिन्द्र, गौरव, महेश, राजवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे!!

Related posts

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में

admin

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज

admin

*रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने जरुरतमंदों को किये कंबल व पुराने कपड़े*

admin