Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में

आज दिनाँक 06/05/2025 को रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में और उनके द्वारा वृद्धों के कल्याण एवं देख-रेख एवं रखरखाव के सम्बन्ध में किये जा रहे मुख्य कार्यों में स्थापनासभी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई | कार्यक्रम में सांस्क्रतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों नें संस्था के बाते में अपने विचार प्रस्तुत किये | संस्था के संचालक भी शिव प्रसाद शर्मा जी द्वारा सभी समाजसेवियों एवं आगंतुकों को पटका पहनाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया | वर्तमान समय में रामलाल वृद्धाश्रम में लगभग 425 वृद्ध माता-पिताओं के साथ 700 से अधिक गौमताएँ निवासरत हैं इस मौके पर मुख्य रूप से श्री रमनपाल सिंह रिटायर्ड D.S.P , धर्मेंद्र बालियान जी , सन्देश जैन जी , सी.ए विवेक लाल जी , राजेश सूरी जी , महेंद्र लड्डा जी , श्री आनंदपाल जी , डॉ संतोष कुमार मालिक जी , C.B सुरतिया जी , G.S अवाना रिटायर्ड D.C.P , धीरज चौधरी , नागेंद्र सेंगर , विनय शर्मा , मुकेश शर्मा , नंदकिशोर शर्मा , वी के सबरवाल, देवेंद्र कुमार सिंघल अवधेश कुमार सक्सेना लखी प्रसाद अनिल खेरा, मास्टर रामपाल सिंह , राकेश पवार एवं समस्त समाजसेवी उपस्थित रहे |

Related posts

हरियाणा के पलवल ज़िले के “ग्राम भिड़ुकी” में वीर शहीद तेजपाल जी” की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण।

admin

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ट्यूबवेल ऑपरेटर की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने की पचायत !

admin

1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर की भूमिका पर मंथन, शहीदों के सम्मान, इतिहास के पुनर्स्मरण और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का लिया संकल्प

admin