Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

ग्राम बम्बवाड़ में 40.06 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं सीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण*

*ग्राम बम्बवाड़ में 40.06 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं सीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण*

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्बवाड़ में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। रामपाल के मकान से मोहन राम मंदिर तक निर्मित सीसी सड़क एवं सीसी नाली निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर आज इसका भव्य लोकार्पण किया गया। इस विकास कार्य पर कुल 40.06 लाख रुपये की लागत व्यय की गई है।

निर्मित परियोजना का लोकार्पण दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है। सड़क एवं नाली निर्माण जैसे विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन और जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य है।

इस अवसर पर ऐडवोकेट तरुण नागर, चन्द्रपाल प्रधान जी, जसवंत प्रधान जी, सुरेश सेक्रेटरी जी, राजेंद्र जी, शीशपाल नेता जी, ब्रह्मपाल शाह जी, चंद्रपाल मास्टर जी, सतवीर बीडीसी जी, अमित नागर जी, सतेंद्र मिंटू जी, डॉ. सतीश जी, ब्रह्म प्रधान कलदा जी, देवेंद्र नागर (धूम खेड़ा), विकास चौधरी (दुराई), कपिल नागर (दुजाना), नीरज नागर (दुजाना), ललित नागर (कुड़ीखेड़ा), राहुल नागर (कचेड़ा) एवं विनेश भाटी (केमराला) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के पूर्ण होने एवं लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क एवं नाली निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के निरंतर विकास के संकल्प को दोहराया।

Related posts

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin

दादरी विधानसभा के ग्राम देवला में 27 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

admin

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी के प्रयासों से जीटी रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति

admin