Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत, जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश सरकार एवं आर्या फैशन्स के मध्य महत्वपूर्ण MOU हस्ताक्षरित_

*विषय: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत, जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश सरकार एवं आर्या फैशन्स के मध्य महत्वपूर्ण MOU हस्ताक्षरित_*

*ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर | 10 जुलाई 2026*

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत आज *जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर* द्वारा जीएनआईओटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में *उत्तर प्रदेश सरकार* एवं प्रतिष्ठित संस्थान *आर्या फैशन्स* के मध्य *रोजगार सृजन की दिशा में* एक महत्वपूर्ण *MOU* पर हस्ताक्षर किए गए।

इस MOU का मुख्य उद्देश्य *युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना* है, ताकि प्रदेश में रोजगार सृजन को गति मिल सके।

*आर्या फैशन्स पिछले 2 वर्षों से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत है।* इस अवधि में संस्थान ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों के *कई युवाओं को इंटर्नशिप, ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और रोजगार* के अवसर उपलब्ध कराए हैं।

इस अवसर पर *आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं CEO डॉ. खुशबू सिंह* ने कहा:
_”हमारे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्या फैशन्स पर विश्वास जताते हुए हमारे साथ MOU किया है। हम आगे भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार मिशन एवं अन्य सभी योजनाओं के अंतर्गत पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।”_

*जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री जी* ने कहा:
_”इस प्रकार के MOU अन्य उद्योगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। इससे और अधिक उद्योग आगे आकर सरकार के रोजगार मिशन में अपने प्रयासों एवं योगदान को दर्शाएंगे।”_

कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों, MSMEs एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

आज का दिन आर्य फैशन्स के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। 🙏
आप सभी का आभार!!

*डॉ खुशबू सिंह*
*संस्थापक एवं सीईओ*
*आर्या फैशन्स* ।
*उपाध्यक्षा*
*इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए)*

Related posts

60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2025 13 से 17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा “दुनिया का सबसे खूबसूरत मेला” आज से शुरू श्री तरुण राठी, उपाध्यक्ष, फिल्म विकास परिषद (राज्य मंत्री रैंक), उत्तर प्रदेश सरकार और फिल्म निर्माता

admin

यूनाइटेड किंगडम की “क्वींस यूनिवर्सिटी” बेलफ़ास्ट से प्रोफेसर डॉ. दिमित्रियोस ए. लाम्प्रोउ गलगोटियास कॉलेज में मुख्य वक्ता के रूप में पहुँचे।

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की एल जी इलैक्ट्रानिक इन्डिया प्रा० लि० कम्पनी ने आर्थिक सहायता की।

admin