Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

बाला जी मानव सेवा समिति ने हनुमान जन्मोत्सव पर अनुष्ठान के साथ बड़े ही हर्षोल्लास में श्री सत्य सनातन धर्म मंदिर डेल्टा 1 ग्रेटर नोएडा में दिव्य हनुमंत जन्मोत्सव का किया भव्य आयोजन

बाला जी मानव सेवा समिति ने हनुमान जन्मोत्सव पर अनुष्ठान के साथ बड़े ही हर्षोल्लास में श्री सत्य सनातन धर्म मंदिर डेल्टा 1 ग्रेटर नोएडा में दिव्य हनुमंत जन्मोत्सव का किया भव्य आयोजन I श्री बाला जी मानव सेवा समिति संस्था के मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि श्री बालाजी मानव सेवा समिति पूरे साल में अनेकों कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें बसन्त पंचमी, गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह, आर्थिक विहीन बच्चों के लिए सामूहिक रूप से संसाधन उपलब्ध कराना, सनातन विद्या मंदिर के माध्यम से संस्कार पाठशाला आदि I वार्षिक कार्यक्रमों में हनुमान जन्मोत्सव का अनुष्ठान भव्यता और दिव्यता के साथ हर साल अलग अलग आयोजनों के स्वरूप में मनाया जाता हैं जिसमें अनेक वर्ष से अरणी मंथन संकट मोचन, नव चंडी ,सत चंडी, श्री महा लक्ष्मी महायज्ञ, कथा आयोजन आदि I इस बार सेक्टर डेल्टा 1 में हनुमान जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I 1 अप्रैल प्रातः 7 बजे से अखंड श्री रामचरित मानस पाठ एवं हनुमान चालीसा सिद्ध पाठ प्रारंभ कर 2 अप्रैल को श्री महा लक्ष्मी महायज्ञ सुंदर कांड पाठ दिव्य दरबार कई विद्वान पंडितों द्वारा महायज्ञ आहुति, 56 भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया I श्री बालाजी मानव सेवा समिति के संस्थापक सतेन्द्र राघव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य श्री धाम मेंहदीपुर में विराजमान तीनों शक्तियों की स्थापना श्री बालाजी की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में भी विशालकाय भव्य सनातन धाम बनवाने का लक्ष्य है जिसकी प्रक्रिया व प्रयास निरन्तर चल रहा है, जिस दिन बाबा श्री बालाजी महाराज का आदेश होगा उसी दिन से श्री सनातन धाम मन्दिर कार्य शुरू हो जाएगा I समिति द्वारा अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्था के सेवा कार्यों से जोड़ने का लक्ष्य है, लोगों के बीच में संस्था के उद्देश्य को पहुंचाना है I इसलिए साल के विभिन्न कार्यक्रमों को ग्रेटर नोएडा के अलग अलग स्थानों पर किया जाता है,और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस दिन ग्रेटर नोएडा में बाबा के भक्तों का समूह बाबा के श्री सनातन धाम श्री बालाजी मन्दिर निर्माण का संकल्प ले लेगी, उसी दिन से मन्दिर कार्य प्रारम्भ हो जाएगा I डेल्टा 1मन्दिर प्रांगण में दिव्य हनुमंत जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंघल, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, ओम प्रकाश अग्रवाल, महा सचिव प्रमोद चौहान, मनोज गुप्ता, प्रवीण गर्ग, प्रदीप शर्मा, नितेश प्रताप सिंह सिसोदिया शिखर गुप्ता महाशय,अभिषेक त्रिपाठी, आनन्द भाटी,शेर सिंह भाटी अनिल पचौरी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, योगेन्द्र सोलंकी, कुलदीप शर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, भव्य राघव, रोहित प्रियदर्शन, तेजेन्द्र चौहान, धीर सिंह चौहान, मनोज चौहान, जय प्रकाश सिंह, संदीप वर्मा, जगदीश, रविकांत चौरसिया, आनद वर्धन नौटियाल, पुनीत श्रीवास्तव, आशुतोष जैना, विनीत पाण्डेय, आशीष बंसल,किरण सिन्हा, अरुण गर्ग,पवन मित्तल,अवधेश कुमार वर्मा, प्राण भट्ट, जितेन्द्र यादव,सुबीर घोष, जितेन्द्र शर्मा,सचिन सिसोदिया, रामबीर सिंह चौधरी, चन्द्र शेखर बलोदी, नित्या नंद, रजनीश चौहान, बी एन सिंह, शिव कुमार व्यास, कन्हैया लाल, राजबीर पटवारी राहुल नंबरदार ,मुन्ना सिंह, विकास त्यागी, मनवीर, सचिन बालियान,बीना अरोड़ा, किरण मिश्रा, सीमा सिंह, रीना गुप्ता, अंजु शर्मा, मुनेश चौधरी, महिमा पाण्डेय, नवनीता महेश, संगीता सक्सेना, विनीता शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, पिंकी त्रिपाठी, मोहिता गुप्ता, अंजु देवी, पंकज कौर, प्रतिमा सिंह,मिली गुप्ता,राखी मित्तल, मुनेश कुमारी, रूपा गुप्ता, सुजाता सिन्हा, साधना गुप्ता, लता शर्मा,गुड़िया सिंह,सरोज सिंह, गायत्री चौरसिया आदि हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति लोगों के बीच में दिव्य हनुमंत जन्मोत्सव अनुष्ठान की भव्यता एवं दिव्यता की प्रशंसनीय चर्चा का विषय रहा I

Related posts

*11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जनपद में 15 जून से 21 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है योग सप्ताह*

admin

*आज एक्टिव सिटीजन टीम के मेंबर हरेंद्र भाटी के निवास स्थान सेक्टर बीटा वन में गोवर्धन पूजा का भव्य कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लाह से मनाया गया ।*

admin

आर्ट ऑफ़ लिविंग ग्रेटर नोएडा द्वारा **पहले नवरात्रि** के शुभ अवसर पर **AWHO गुरजिंदर विहार एम्फीथिएटर** में भजन संध्या का भव्य आयोजन

admin