Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन बाद ग्रामीण क्षेत्र जबरदस्त उत्साह”* *”1.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, गांवों को मिलेगी नई पहचान”*

*”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन बाद ग्रामीण क्षेत्र जबरदस्त उत्साह”*

*”1.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, गांवों को मिलेगी नई पहचान”*

*”जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, खंड विकास कार्यालय में सुनीं शिकायतें”*

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद जेवर क्षेत्र में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जेवर अब तेजी से एक विश्वस्तरीय क्षेत्र के रूप में विकसित होने की दिशा में अग्रसर है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम रामपुर बांगर, सिरसा माचीपुर, बल्लभनगर उर्फ कर्रौल एवं डुढ़ेरा में लगभग 01 करोड़ 86 लाख रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में सड़क, नाली, जल निकासी के कार्य कराए जायेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास को और अधिक गति मिल सके।
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”विगत 09 वर्षों में जेवर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जेवर क्षेत्र न केवल आर्थिक दृष्टि से सशक्त होगा, बल्कि रोजगार एवं निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि *”क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल, पारदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जेवर क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्य इसी सोच और संकल्प का परिणाम हैं, जहां ग्रामीण और क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के माध्यम से जेवर अब वैश्विक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।”*
कार्यक्रम के अंत में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, जल निकासी आदि विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

पत्रकार वार्ता में मुख्यअतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मान्य श्री सतेन्द्र शिसोदिया जी ने प्रेस वार्ता में क्या कहा

admin

*उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पहल लाई रंग, नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान*

admin

भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिर तालाब पर सफ़ाई अभियान चलाया जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बिसरख में शिव मंदिर,ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बिसरख मंडल में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी

admin