Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘शौर्य 2026’ का शुभारंभ* जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल प्रतियोगिता

*जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘शौर्य 2026’ का शुभारंभ*

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित अंतर-संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘शौर्य 2026’ का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ सपना राकेश द्वारा रिबन काटकर किया गया।

इस अवसर पर निदेशक महोदया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में खेल भावना, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि एक प्रबंधन संस्थान होने के नाते खेलों के माध्यम से प्रबंधन कौशल सीखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ अमित कुमार ने कहा की कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने भी परिसर का दौरा किया। इस आयोजन में लगभग 1200 प्रतिभागियों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही, जिसमें 40 से अधिक संस्थानों की भागीदारी दर्ज की गई ।
इस महोत्सव में 2000 से अधिक प्रतिभागी एवं दर्शक शामिल हुए, जिसमें 40 से अधिक संस्थानों की भागीदारी रही। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट (26 टीमें), फुटसल (16 टीमें), बास्केटबॉल (लड़के – 16, लड़कियाँ – 14) और वॉलीबॉल (लड़कियाँ – 10) सहित टेबल टेनिस और शतरंज शामिल हैं।

पहले दिन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और फुटसल के मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित हुए, जबकि क्रिकेट और फाइनल मैच आगामी दिनों में होंगे। ‘शौर्य 2026’ में क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, फुटसल और शतरंज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।पहले दिन प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार–मोनाश विश्वविद्यालय एमओयू के तहत टीचिंग एक्सीलेंस अकादमी पर उच्चस्तरीय संवाद, जीबीयू में हुई सार्थक चर्चा**

admin

एआई और एमएल पर एफडीपी शिक्षकों के कौशल उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलः सुनील गलगोटिया चॉसलर गलगोटिया विश्वविद्यालय

admin

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘लोगो मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन

admin