Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर पर संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी (प्रबुद्ध जन )कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनाँक 19जनवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर पर संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी (प्रबुद्ध जन )कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आयोजित किया गया संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्यतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक दीपक भारद्वाज ने किया संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि भारत के संविधान को 75 वर्ष पूर्ण हो रहे है जिसको लेकर भाजपा देशव्यापी पूरे देश में 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक प्रत्येक ज़िले के सभीं मंडलों तक संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मना रही है संविधान अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान के विषय में निहित मूल्यों को जन जन तक पहुँचाना एवं संविधान समिति अध्यक्ष भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी को याद करना है और उन्होंने कहा कि आज देश संविधान के अनुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व प्रदेश की सरकार मान्य श्री आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चल रही है संविधान के प्रमुख मूल्यों पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि भारत का संविधान गौरवशाली है इसमें सभी नागरिकों का हित सुरक्षित करते हुए भारत के विकास की कल्पना की गई है इस अवसर पर ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा राज नागर गुरुदेव भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय भैया मनोज चेची जितेंद्र भाटी रजनी तोमर विमल पुंडीर अमित शर्मा महेश शर्मा धीर राणा सतीश गुलिया विजय रावल इन्द्रजीत टाइगर मनीष भाटी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

*”यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सेक्टर 28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित, अब और बेहतर होगी विद्युत व्यवस्था”*

admin

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय पर आपातकाल पर सत्याग्रह प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी जी एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin