Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

चौराहों, सेंट्रल वर्ज पर भी दिखेगा पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला‘ –पीजीएम ने बैठक कर 5 दिन में चौराहों, सेंट्रल वर्ज पर लगाने केे दिए निर्देश

चौराहों, सेंट्रल वर्ज पर भी दिखेगा पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला‘
–पीजीएम ने बैठक कर 5 दिन में चौराहों, सेंट्रल वर्ज पर लगाने केे दिए निर्देश
–26, 27, 28 फरवरी और 01 मार्च को सिटी पार्क में होगा पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन
—————————-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडावासियों को जल्द ही चौराहों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर भी ‘कैलेंडुला‘ पुष्प खिले दिखेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इस बार की पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला‘ है। इसीलिए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्यान विभाग थीम फ्लावर को ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्गों और गोलचक्करों पर लगवाने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने शुक्रवार को ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों को एडॉप्शन पर लेने वाली एजेंसियों के साथ बैठक की। प्रधान महाप्रबंधक ने इन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एडॉप्शन वाले गोलचक्करों, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर कैलेंडुला के पौधे लगाएं, ताकि अगले माह 26, 27 28 फरवरी और 01 मार्च को सिटी पार्क में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्षनी से पहले उनमें पुष्प भी आ सके। इसके लिए 5 दिन का समय दिया गया है। उद्यान विभाग की टीम इसकी नियमित निगरानी भी करेगी। लापरवाही करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी करने की चेतावनी दी गई है। संदीप चंद्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 40 गोलचक्कर, 45 ग्रीन बेल्ट और 17 सेंट्रल वर्ज एडॉप्शन पर दिए गए हैं। इनको अडॉप्ट करने वाली एजेंसियों को कैलेंडुला पौधे समयावधि में लगाने के निर्देश दिए गए हैं । इस बैठक में उप महाप्रबंधक एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार व अजित भाई पटेल आदि मौजूद रहे।
——-

Related posts

19वां इंडियन फैशन ज्वेलरी एंड एसेसरीज़ शो (आईएफजेएएस) 2025, 04 से 06 जुलाई, 2025, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा श्री जे. पी. सिंह, आईएफजेएएस 2025 के अध्यक्ष नामित

admin

GCSE results: re-marks, retakes and the step up to sixth form

admin

What subjects did students do best and worst in on GCSE Results Day 2017?

admin