Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

P3 के अध्यक्ष अमित भाटी ने सेक्टर वासियों से की अपील

हमारे सेक्टर P-3 की आरडब्ल्यूए एवं सेक्टरवासियों द्वारा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है कि सेक्टर में बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी मोटरसाइकिल अथवा चार पहिया वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।

आरडब्ल्यूए टीम दिन एवं रात लगातार गेटों पर मौजूद रहकर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चला रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।

यह केवल हमारे सेक्टर की सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि पूरे Greater Noida की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत गंभीर मुद्दा है। वर्तमान समय में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जो भविष्य में अत्यंत घातक सिद्ध हो सकती है। आज बढ़ते अपराधों में कहीं न कहीं ऐसे संदिग्ध वाहनों की भूमिका भी देखने को मिलती है।

अतः मेरा पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर इनके चालान किए जाएं तथा आवश्यकता अनुसार वाहनों को जब्त भी किया जाए, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस अभियान में जहां भी आरडब्ल्यूए एवं फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए का सहयोग आवश्यक होगा, हम सभी स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं।

धन्यवाद 🙏

अमित भाटी
अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
सेक्टर P-3, Greater Noida

Related posts

ग्रेनो प्राधिकरण ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाए –सीईओ ने की जन सहभागिता से ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की अपील

admin

1 in 10 Scottish children at end of primary school do enough exercise

admin

What subjects did students do best and worst in on GCSE Results Day 2017?

admin