Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

डीसीजे ग्रुप के निदेशक श्री अवनीश सिंह विसेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

डीसीजे ग्रुप के निदेशक श्री अवनीश सिंह विसेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

डीसीजे ग्रुप के निदेशक श्री अवनीश सिंह विसेन के आह्वान पर 23 फ़रवरी 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा अजय पोली लिमिटेड, चेन्नई अजय पोली लिमिटेड, देहरादून एन्क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पुणे अजय पोली लिमिटेड में आयोजित शिविर में 336 रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। सोमवार को आयोजित हुए रक्तदान शिविर में प्रत्येक व्यक्ति ने 1 यूनिट रक्त दिया। कंपनी के सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों ने शिविर में शामिल होकर अपनी उपस्थिति महसूस कराई। साथ ही उन्होंने रक्तदान किया। इसके अलावा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार बांटा गया। शिविर में मौजूद डीसीजे ग्रुप के डारेक्टर श्री अवनीश सिंह विसेन जी ने जुड़े हुए स्वयंसेवकों और कर्मचारियों से आग्रह किया उन्होने कहा कि सफलता का सहि मातलब यह नही है कि हमने क्या कमाया या क्या अर्जित किया बल्कि हमने लोगो को अपने समाज को क्या वापस दिया रक्त दान के माध्यम से हम किसी के परिवार कि खुशी
का कारण बनते है उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि यह मानव शरीर में ही निर्मित होता है उसे नज़रअंदाज़ करने के बजाय ज़रूरतमंदों की मदद करने को आगे आये। आपका प्रयास किसी की ज़िन्दगी बचा सकता है। श्री अवनीश सिंह विसेन जी ने रक्तदाताओं का धन्यवाद् किया।

इस शिविर मे श्री अवनीश सिंह विसेन जी के साथ-साथ इस कंपनी के सीएफओ श्री विश्वजीत ठाकुर एवं सभी डिपार्टमेंट हेड्स श्री अरुण कुमार उपाध्याय, श्री राहुल कुमार, श्री सुधीर कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार नेगी, श्री जीवीआर राजन, श्री अभिजीत मिराजकर, श्री विनीत राय, श्री शिवपूजन सिंह, श्री अनुज कुमार आदि ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

Related posts

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में, जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के निर्देशानुसार आज दो प्रमुख औद्योगिक इकाइयों — Swarn Jyoti Green Universe Pvt. Ltd

admin

60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2025 13–17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा “प्रदर्शनी का स्केल और तेजी से बदलती परिस्थितियों के अनुकूल निर्यातकों में बदलाव सराहनीय”**

admin

थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा कम्पनी से मोबाइल फोन चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 154 मोबाइल फोन(कीमत करीब 50 लाख रूपये) व 2,50,000/- रूपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो कार बरामद।*

admin