Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

गलगोटियास विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन गौत्तम बुद्ध नगर द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत” शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

प्रेस विज्ञप्ति
गलगोटियास विश्वविद्यालय
12 अगस्त 2024

गलगोटियास विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन गौत्तम बुद्ध नगर द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत” शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

विकसित भारत का मंत्र।
भारत हो नशे से स्वतंत्र॥

इस अवसर पर जिला गौत्तम बुद्ध नगर प्रशासन के मुख्य विकास अधिकारी श्री जनार्दन सिंह ने कहा कि बच्चों के अन्दर उत्कंठा होती है और उनका मन बुराई की ओर जल्द ही आकृष्ट हो जाता है। इसलिए वो नशा जैसी जानलेवा बीमारियों के जल्द ही शिकार हो जाते हैं। इसलिए माता-पिता् अभिभावकों और शिक्षकों को उनकी हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखनी चाहिए जिससे वो बच्चे नशे के दलदल में ना फँसें। और अपने जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाने पर अपना ध्यान दें।

गौत्तम बुद्ध नगर के ज़िला समाज कल्याण अधिकारी श्री सतीश कुमार ने कहा कि आज आपके विश्वविद्यालय में आप सभी से मिलकर बहुत प्रशन्नता हुई। आपके यहाँ पर अनुशासन को देखकर मन को बहुत ख़ुशी हुई। आप सभी बहुत ही होनहार विद्यार्थी हैं। आज आपने भारत को नशा मुक्त करने की जो शपथ ली है। उसे जीवन पर्यन्त निभाने का आज आपको यहाँ से वचन देकर जाना। तभी आगे चलकर आप एक अच्छे समाज और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे।
भारत सरकार में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री हैं श्री रामदास बंडु आठवले जी ने ऑन लाइन अपने अभिभाषण में कहा कि देश के युवाओं को आगे बढ़कर इस मिशन को सफल बनाना चाहिए। क्योंकि युवा ही देश की रीड है। युवाओं की एक ऐसी टीम तैयार करनी है जो देश के नक़्शे को ही बदल डाले पूरा भारत देश एक दिन पूर्ण रूप से नशा मुक्त हो जाये। और पूरी दुनियाँ में भारत माँ का नाम रोशन हो जाये।

आज गलगोटियास विश्वविद्यालय
विश्विद्यालय के कुलपति प्रो० डा० के० मल्लिखार्जुन बाबू ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नशे की बुरी आदत ने युवाओं के जीवन को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसलिए आज इस बात की बहुत सख़्त ज़रूरत है कि युवा नशे की आदत से दूर रहें। आज आपने नशे से दूर रहने के लिये शपथ ली है। आपने जीवन पर्यन्त हर हाल में अपने वचन को पूरी तरह से निभना है। आज योगा और प्रणायाम जैसी महान विधाओं को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनायें और नशे से दूर रहें। यही मेरी शुभकामनाएँ हैं।

भगवत प्रसाद शर्मा
9582782750
पीआरओ/मीडिया कार्यकारी
गलगोटियास विश्वविद्यालय
ग्रेटर नोएडा, (उत्तर प्रदेश)

Related posts

फ्रेशर फेस्ट 2025: गालगोटिया विश्वविद्यालय में “फ्रेशर फेस्ट 2025” के अवसर पर शार्वी यादव के ‘मोर्नी’ और सिड के पंजाबी हिट्स ने मचाई धूम!

admin

अनुसंधान और विकास विभाग, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) ने 18 जनवरी 2025 को पतंजलि हॉल में “हेल्थ केयर इनोवेशन: अनलीशिंग मेडिकल डिवाइस एंड इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) रेगुलेशन इन इंडिया” पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन

admin

6 दिसंबर 2025 को आयोजितPress Conference Smart India Hackathon 2025 GLBajaj Institute of technology and Management सफलतापूर्वक आयोजित

admin