Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

“जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ‘आत्मनिर्भर भारत’ : नवाचार, उद्यमिता, स्थिरता और समावेशी विकास” पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन”*

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ‘आत्मनिर्भर भारत’ : नवाचार, उद्यमिता, स्थिरता और समावेशी विकास” पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन”*

नॉलिज पार्क – 2, ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत: नवाचार, उद्यमिता, स्थिरता और समावेशी विकास” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के सतत विकास में युवाओं की भूमिका, नए तकनीकी नवाचारों और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक वैचारिक मंच प्रदान करना था!

सम्मेलन का शुभारंभ प्रख्यात शिक्षाविद्/उद्योग विशेषज्ञ *मिस नताशा सिंह* (संस्थापक एवं मुख्य मानव संसाधन अधिकारी – उर्जाबॉयन), *डा. किशोर कुमार* (बेनेट विश्वविद्यालय), *डा. नितेन्द्र कुमार* (एमिटी यूनिवर्सिटी), तथा कॉलेज के निदेशक *डा. अंशुल शर्मा* द्वारा दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के चैयरमैन *डा. राजेश कुमार गुप्ता* तथा वाईस चेयरमैन *श्री गौरव गुप्ता* ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि आज हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में, हमारे शैक्षणिक संस्थान ने इस महत्वपूर्ण विषय पर देश के प्रतिष्ठित विचारकों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाकर एक सराहनीय प्रयास किया है। कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए गहन मंथन और प्रस्तुत किए गए शोध पत्रों से मिले ज्ञान और विचारों से प्रेरित होकर हमारे छात्र आने वाले समय में न केवल रोजगार पाने वाले बनेंगे, बल्कि नए रोजगार पैदा करके देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

कॉलेज के निदेशक *डा. अंशुल शर्मा* ने सभी अतिथियों, शोधकर्ताओं और छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की यह जिम्मेदारी है कि वे छात्रों में रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप की सोच विकसित करें। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश भर के विभिन्न राज्यों से लगभग 50 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए हैं, जो इस विषय की प्रासंगिकता को दर्शाते हैं।

सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि, भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए नवाचार और जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देना अनिवार्य है। युवाओं को अब नौकरी ढूंढने वाले के बजाय नौकरी पैदा करने वाला बनना होगा। उन्होंने भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए सतत और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया।

सम्मेलन को विभिन्न तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया था, जिसमें प्रमुख उप-विषयों जैसे *नवाचार और प्रौद्योगिकी* : बदलते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल करना, *उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम* : एमएसएमई को बढ़ावा देने और ग्रामीण एवं महिला उद्यमिता के माध्यम से समावेशी विकास सुनिश्चित करना तथा *स्थिरता* : पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास लक्ष्यों को अपनाना पर गहन चर्चा हुई!

समापन समारोह में उत्कृष्ट शोध पत्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन के संयोजक *डा. नक्षत्रेश कौशिक* एवं *डा. राजकुमार* जी ने सभी मुख्य वक्ताओं, प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

Greater Noida — GL Bajaj Institute of Technology & Management को अपनी होनहार पूर्व छात्रा दीक्षा अग्रवाल (बी.टेक, बैच 2022) हासिल। दीक्षा ने प्रतिष्ठित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल ki।

admin

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गलगोटिया के छात्रों ने जीता गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेंडल सिमरन शर्मा और प्रीती पाल को दो-दो पदक गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेंलन का शुभारंभ नयी तकनीक से पूरी दुनिया में विकास को नई गति देंगे गलगोटियास विश्विद्यालय के विद्यार्थीः मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उ०प्र० सरकार

admin