Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा स्थित कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों की जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा स्थित कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों की जांच शुरू
———–
–ग्रेनो प्राधिकरण और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने 11 कोचिंग सेंटरों का किया सर्वे
–कुछ कोचिंग सेंटरों में फायर उपकरण मानकों के अनुरूप न मिलने पर कड़ी चेतावनी
–सोमवार तक का मौका, दोबारा जांच में खामी मिलने पर सील किए जाने की चेतावनी
————
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों की जांच के लिए शनिवार से अभियान शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अल्फा कमर्शियल बेल्ट के ओम टावर स्थित 11 कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा उपकरणों की जांच की। संयुक्त टीम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ फायर ऑफिसर विनोद पांडेय और प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम शामिल रहे। जांच में कुछ कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप मिले, लेकिन कुछ सेंटरों में अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप नहीं मिले। टीम की तरफ से इन कोचिंग सेंटरों को अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप तत्काल लगवाने के निर्देश दिए। दरअसल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई बैठक में सभी कोचिंग सेंटरों को अग्निशमन उपकरण 15 दिन के अंदर लगवाने की निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने प्राधिकरण में बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की तरफ से 15 दिन की अवधि आगामी सोमवार को समाप्त हो जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार को कोचिंग सेंटरों की जांच की गई और सोमवार तक मानकों के अनुरूप सभी सुरक्षा उपकरण लगवाने के निर्देश दिए गए। दोबारा जांच में खामी पाए जाने पर कोचिंग सेंटरों को सील किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Related posts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने आज “स्वर्गीय राजेश पायलट चौक” पर एकत्र होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की। यह मांग इसलिए उठाई गई क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रांसपोर्ट की समस्या बहुत बड़ी है और इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।

admin

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा का आध्यात्मिक उत्साह के साथ आयोजन**

admin

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल, Omega 1 ग्रेटर नोएडा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों, उनके परिवारजनों एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।

admin