Bharat Vandan News
Image default
खेल

*इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप: हर्शल गिब्स संभालेंगे अफ्रीकन लायंस की कमान*

*इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप: हर्शल गिब्स संभालेंगे अफ्रीकन लायंस की कमान*

*ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), 20 मई:*
27 मई से 5 जून तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़ हर्शल गिब्स अफ्रीकन लायंस टीम की कप्तानी करेंगे। फ्रैंचाइज़ी का स्वामित्व खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देकर क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय लीगों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली एलीट स्ट्राइक स्पोर्ट्स एलएलपी के पास है।

टीम संयोजन पर बात करते हुए मालिक कृष्णा शेट्टी ने कहा कि, “हम हर्शल गिब्स का अफ्रीकन लायंस में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। उनका विशाल अनुभव, जबरदस्त प्रतिस्पर्धी रवैया और नेतृत्व न केवल मैदान पर हमारी टीम को मज़बूती प्रदान करेगा, बल्कि पूरे अफ्रीका में उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणाश्रोत बनेगा।”

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (ILC) के संस्थापक और निदेशक श्री गौरव कमल ने कहा कि, “हम अफ्रीकन लायंस का स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित हैं। उनकी भागीदारी टूर्नामेंट में नई ऊर्जा और अफ्रीका की समृद्ध विरासत लेकर आएगी, जो प्रशंसकों को रोमांचक प्रतिस्पर्धा और क्रिकेट महाद्वीपों के बीच गहरे जुड़ाव का अनुभव कराएगी।”

चैंपियनशिप में 6 महाद्वीपों की 6 टीमें हिस्सा लेंगी और यह टूर्नामेंट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
लीग में सुरेश रैना एशियन किंग्स टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। टीम में रैना के साथ श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान और अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

6 महाद्वीप, 6 टीमें और 18 मुकाबलों से भरपूर यह इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 5 जून, 2025 को खेला जाएगा। लीग का आयोजन एमवीपी क्वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड और प्रबंधन 100 स्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है।
टीमें
अफ्रीकन लायंस, ट्रांस टाइटंस (ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड), यूरो ग्लैडिएटर्स, अमेरिकन स्ट्राइकर्स, एशियन किंग्स और इंडियन वॉरियर्स\

Related posts

हरियाणा की सिमरन तंवर ने इंडिया कप बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (RAW) में पहला स्थान हासिल किया

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा “अर्जुन अवॉर्ड” से किया गया सम्मानित।

admin

ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 12 जून से मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) का नया सीज़न शुरू होने जा रहा

admin