Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”इस मैराथन का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा का खत्मा”*

*”इस मैराथन का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा का खत्मा”*

*”सरकार के साथ ही समाज को भी महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के प्रति जन जागरूकता में अपनी भागीदारी करनी होगी सुनिश्चित”*

आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में “हितांशी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” द्वारा “हाफ मैराथन” का आयोजन किया गया, जिसमें एलजी कंपनी, डिक्सन कंपनी, बीपीएल, एचबी कैफे, नालंदा लिविंग हॉस्टल, अनमोल बिस्किट्स, यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप्स आदि का सहयोग रहा। ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम से सुबह 5:20 बजे हाफ मैराथन की शुरुआत हुई। जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने हाफ मैराथन’ को हरी झंडी दिखाई। इस हाफ मैराथन में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए, जिसमें बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों में दिखा गज़ब का उत्साह देखने को मिला तथा विदेशों नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इस मैराथन में केन्या के एक धावक स्टीफन ने भी 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई।
इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि *”महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा का खत्मा करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार के साथ ही समाज को भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगी।”*
इस मौके पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”इस हाफ मैराथन में शामिल महिलाओं और बच्चियों का उत्साह देखकर मन गौरवान्वित हो गया। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वस्थ और विकसित भारत के सपने को पूर्ण किए जाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि *”हमें अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित दौड़ लगानी चाहिए।”*
इस हाफ मैराथन में भारत सहित विदेशों से आए तकरीबन 5000 धावकों ने भाग लिया।
इस हाफ मैराथन में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ भाजपा आईटी में सोशल मीडिया प्रभारी श्री कपिल परमार जी, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी श्री अभिषेक पाठक जी, इंडस्ट्री जनपद गौतमबुद्धनगर की असिस्टेंट कमिश्नर स्वीटी उपाध्याय, गौतमबुद्धनगर की खेल अधिकारी श्रीमती अनीता नागर, एलजी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट श्री विजय रंजन, डीजीएम श्री सुनील दत्त जी, संजय प्रताप सिंह,सूरज सिंह,राहुल जी आदि अनेकों लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

“उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ हैं, जनपद में किसानों के आंदोलन के बाद बोले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह”*

admin

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन”*

admin

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin