Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मा0 न्यायमूर्ति/जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश अजीत कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया विधिवत शुभारंभ*

 

*मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मा0 न्यायमूर्ति/जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश अजीत कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का किया विधिवत शुभारंभ*

*मा0 न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली*

*परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, माननीय न्यायमूर्ति ने कराई रक्तचाप की जांच*

*जिला न्यायालय परिसर में स्थापित ई-सेवा केंद्र/वीसी सेंटर तथा बार एसोसिएशन में निर्मित गेट एवं गार्ड रूम का किया लोकार्पण*

*राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु संबंधित अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी निभाएं सक्रिय सहभागिता : मा0 न्यायमूर्ति*

*गौतमबुद्धनगर 14 मार्च, 2026*

जिला न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मा0 न्यायमूर्ति एवं जनपद गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक न्यायाधीश अजित कुमार के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मा0 जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव सहित प्रधान न्यायाधीश रामकेश, पीठासीन अधिकारी लारा सुनील कुमार श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय जगदीश प्रसाद, पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव, अपर जिला जज द्वितीय एवं विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट तथा नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोमप्रभा मिश्रा, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी त्यागी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जनपद गौतमबुद्धनगर मनोज भाटी, सचिव बार एसोसिएशन शोभाराम चंदेला एवं संबंधित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 न्यायमूर्ति ने राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालत न्यायिक व्यवस्था का एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर विभिन्न वादों का सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण संभव हो पाता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
शुभारंभ के पश्चात मा0 प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित नागरिकों एवं लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
मा0 न्यायमूर्ति द्वारा न्यायालय परिसर का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वयं रक्तचाप की जांच कराई तथा उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात जिला न्यायालय परिसर में स्थापित ई-सेवा केंद्र/वीसी सेंटर का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन में निर्मित गेट एवं गार्ड रूम का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की गई और कहा गया कि इन सुविधाओं से न्यायिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता आएगी।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, एडिशनल सीपी अजय कुमार, डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी, अशोक कुमार निम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

ग्रेनो प्राधिकरण में ई-ऑफिस शुरू, अब फाइल वर्क ऑनलाइन होगा ————————————— –प्रदेश में कहीं से भी फाइलें अप्रूव्ड की जा सकेंगी, फाइलें भी सुरक्षित रहेंगी –एनआईसी ने तैयार की अफसरों की ईमेल आईडी, डिजिटल साइन भी बन रही –प्रदेश सरकार की पहल पर सरकारी विभाग ई-ऑफिस में कनवर्ट किए जा रहे

admin

पुष्प प्रदर्शनी में सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट व गोलचक्करों की भी होगी सहभागिता

admin

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हॉल-3 में बेस्ट स्टॉल की कैटेगरी में अवार्ड मिला

admin