Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRप्रशासनिक

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हॉल-3 में बेस्ट स्टॉल की कैटेगरी में अवार्ड मिला

प्रेस विज्ञप्ति– ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण –29-सितंबर 2025
————
यूपीआईटीएस -2025
——————
ग्रेनो प्राधिकरण को मिला हाल-3 के बेस्ट स्टाल का अवार्ड
———-
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हॉल-3 में बेस्ट स्टॉल की कैटेगरी में अवार्ड मिला है। औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने यह पुरस्कार प्रदान किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के मार्गदर्शन और एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह की समिति ने डिजाइन को अप्रूव्ड किया और प्राधिकरण ने हॉल नंबर-3 में स्टॉल लगाया । स्टॉल में ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। साथ ही आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब आदि को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। ट्रेड फेयर के विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे ग्रेटर नोएडा के डिस्प्ले को सबसे अच्छा पाया, जिसके चलते यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। वहीं , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर लगे अनोमोरफिक लीड वॉल, वेब स्टैंडी, डायमंड लीड क्यूब, क्विज और पजल गेम, एआई सेल्फी बूथ, न्यूरो सेंसर कार, वीआर सिमुलेटर गेम, लाइव मग पेंटिंग, का युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 29 सितंबर इस ट्रेड फेयर का अंतिम दिन है।
———–

Related posts

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण एवं वेबसाइट तथा पोर्टल का किया शुभारंभ*

admin

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।* *थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा ‘ऑनलाइन बेटिंग’ बैवसाइट एवं एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद।*

admin

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में*

admin