Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRप्रशासनिक

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
🟥🟦🟥🟦

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*
🟥🟦🟥🟦

*दिनांक 20.09.2025, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत “मिशन शक्ति केंद्र” का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त, कार्यालय सेक्टर-108, नोएडा ऑडिटोरियम एवं रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर व कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के समस्त पुलिस उपायुक्त कार्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय, एसीपी कार्यालय व समस्त थाना कार्यालयों पर किया गया।*

*वर्ष 2020 में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक थाने में ‘महिला हेल्पडेस्क’ स्थापित की गई थी, जो महिलाओं की तत्काल शिकायत दर्ज कराने और सहायता प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम था। इसके बाद, माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में कई नई पहलें की गईं। इस चरण का संस्थागत नवाचार ‘मिशन शक्ति केंद्र’ है, जो प्रत्येक थाने में महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण को और व्यापक बनाता है।*

*’मिशन शक्ति केंद्र’ का उद्देश्य पूरी तरह से महिला-केंद्रित कार्यप्रणाली स्थापित करना है। इसका मुख्य कार्य पीड़िता के थाने आने पर तत्काल शिकायत दर्ज करने से लेकर सभी आवश्यक पुलिस कार्रवाई, और वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट, परिवार परामर्श केंद्र, डिस्ट्रिक्ट लीगल अथॉरिटी जैसी संस्थाओं से समन्वय कर काउंसलिंग, मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्रदान करना है। यह केंद्र महिलाओं से संबंधित सभी पुलिस सेवाओं को एकीकृत और प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का कार्य करेगा । इसका वर्चुअल उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इसी क्रम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सभी थानों पर यह मिशन शक्ति केन्द्र क्रियाशील किया गया है।*

*इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह तथा अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव, अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।*

*पुलिस आयुक्त, कार्यालय सेक्टर-108 नोएडा ऑडिटोरियम में मिशन शक्ति 5.0 के सजीव प्रसारण कार्यक्रम का सभी एण्टी रोमियो दल के प्रभारी, महिला पुलिस कर्मियों, विभिन्न एनजीओ के सदस्यों, नागरिकों, छात्राएं व रिजर्व पुलिस लाइंस, सूरजपुर में प्रशिक्षणाधीन सभी आरक्षी हिस्सा बने।*

*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ‘मिशन शक्ति-5.0’ अभियान के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर और समर्पित प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया है।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

19वां आईएफजेएएस – इंडियन फैशन जूलरी ऐंड एक्सेसरीज शो 04-06 जुलाई 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा भारत के सबसे बड़े फैशन जूलरी एवं एक्सेसरीज बीटूबी आयोजन (आईएफजेएएस 2025)

admin

सिविल सेवा प्री-परीक्षा 2025 जनपद में 44 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित* *डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शारदा विश्वविद्यालय में तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक*

admin

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर में 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

admin